इंसान का दिमाग अपने आप में एक बड़ी गुत्थी है, जिसे पूरी तरह समझ पाना बेहद मुश्किल है. लेकिन इस साल वैज्ञानिकों की एक टीम ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. उन्होंने ‘ऑप्टोजेनेटिक्स’ तकनीक के जरिए दिमाग की न्यूरॉन एक्टिविटी को लाइट की मदद से कंट्रोल करने और समझने का तरीका निकाला है. वैज्ञानिकों की इस टीम को चिकित्सा नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Medicine 2026) के लिए नॉमिनेट किया गया है. कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमन और जॉर्ज नागेल को साल 2026 का नोबेल पुरस्कार (फिजियोलॉजी या मेडिसिन) संयुक्त रूप से दिया गया है. लोगों के मन में अक्सर ये सवाल आते हैं कि आखिर नोबेल पुरस्कार किस आधार पर दिए जाते हैं, विजेताओं को पुरस्कार में क्या मिलता है. चलिए इस बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं.
ये भी पढ़ें: कौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में मिला नोबेल
किन क्षेत्रों में दिया जाता है नोबेल पुरस्कार?
नोबेल पुरस्कार 6 कैटेगरी में दिया जाता है. इनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, फिजियोलॉजी या मेडिसिन, साहित्य, शांति, आर्थिक विज्ञान शामिल है. नोबेल अवॉर्ड सेरेमनी दो अलग-अलग देशों में आयोजित किए जाते हैं. नोबेल शांति पुरस्कार ओस्लो, नॉर्वे में दिया जाता है. बाकी 5 पुरस्कार भौतिकी, रसायन विज्ञान, फिजियोलॉजी या मेडिसिन, साहित्य और आर्थिक विज्ञान, स्टॉकहोम स्वीडन में दिए जाते हैं. अवॉर्ड सेरेमनी हर साल 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि के दिन ही आयोजित किया जाता है. इन्होंने अपनी वसीयत के जरिए इन पुरस्कारों की स्थापना की थी.
किसे मिलता है नोबेल शांति अवॉर्ड?
नोबेल पुरस्कार के लिए उन लोगों को चुना जाता है, जो समाज की भलाई या तरक्की के लिए काम करते हैं. ऐसे लोग जो मानवाधिकारों का उल्लंघन होने से रोकते हैं या जो दो देशों के बीच आपसी रिश्तों को मजबूत करते हैं. इंसानों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने और मौलिक अधिकारों की रक्षा करने वालों को भी नोबेल पुरस्कार के काबिल माना जाता है. जो लोग युद्ध रुकवाने का प्रयास करते हैं या शांति स्थापना में योगदान देते हैं. जो तानाशाही के खिलाफ आवा बुलंद कर लोकतंत्र का बढ़ावा देते हैं और जो बिना किसी स्वार्थ के मानव कल्याण के लिए काम करते हैं.
अब तक कितने भारतीयों को मिला नोबेल?
अब तक कुल 11 भारतीयों को नोबेल पुरस्कार मिल चुका है. इनमें रवींद्रनाथ टैगोर (साहित्य), सर सी. वी. रमन (फिजिक्स), मदर टेरेसा (शांति), अमर्त्य सेन (इकोनॉमिक्स), कैलाश सत्यार्थी (शांति), हरगोविंद खुराना (मेडिसिन), सुब्रह्मण्यन् चन्द्रशेखर (फिजिक्स), वी. एस. नायपॉल (साहित्य), वेंकटरामन रामकृष्णन (केमिस्ट्री), अभिजीत बनर्जी (इकोनॉमिक्स), नरगिस मोहम्मदी (शांति) का नाम शामिल है. नोबेल पुरस्कार जीतने वालों को एक नोबेल मेडल मिलता है, जो 18 कैरेट रिसाइकल्ड गोल्ड से बना होता है और उसपर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी होती है. इस पदक पर अल्फ्रेड नोबेल की फोटो और उनका नाम छपा होता है. इसके साथ ही एक सर्टिफिकेट और नकद राशि दी जाती है.