IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बाहर बैठेंगे LSG के ये 5 बड़े खिलाड़ी! प्लेइंग 11 से पंत-लैंगर रख सकते हैं बाहर

LSG Possible Playing 11: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहला मैच होने जा रहा है. इस बड़े मैच में कुछ खिलाड़ी शायद नहीं खेलेंगे. आइए LSG की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

LSG Team
1 / 7

LSG Possible Playing 11: IPL 2026 का पांचवां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. LSG के लिए पिछला सीजन निराशाजनक रहा था और वो इस सीजन की शुरुआत करना चाहेंगे. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मजबूत है और सभी को शुरुआत में मौका नहीं मिलेगा. कुछ बड़े खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ सकता है. आइए LSG की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

मोहसिन खान

मोहसिन खान2 / 7

LSG टीम ने मोहसिन खान पर काफी भरोसा दिखाया है. पिछले साल चोटिल होने के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन पर भरोसा दिखाया. हालांकि, LSG के पास कई नामी गेंदबाज हैं. ऐसे में शुरुआत में शायद ही मोहसिन को मौका मिलेगा. उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.

विज्ञापन

जोश इंग्लिस

जोश इंग्लिस3 / 7

जोश इंग्लिस IPL के शुरुआती मैचों से बाहर हैं. निजी कारणों के चलते वो खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं. इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया का ये स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेलेंगे. वो कुछ मैचों के बाद LSG के कैंप से जुड़ सकते हैं.

वनिंदू हसरंगा

वनिंदू हसरंगा4 / 7

वनिंदू हसरंगा चोटिल होने के कारण अभी LSG टीम से नहीं जुड़े हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हसरंगा चोटिल हो गए. लखनऊ सुपर जायंट्स को उनकी कमी जरूर खलेगी. उनका दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना लगभग नामुमकिन है.

विज्ञापन

अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर5 / 7

लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को LSG ने अपने स्क्वाड में शामिल किया है. अर्जुन को शुरुआत में शायद मौका नहीं मिलेगा. LSG के पास मोहम्मद शमी, मयंक यादव और आवेश खान जैसे गेंदबाज हैं, जो शुरुआत में खेलेंगे. उन्हें अपने मौके का इंतजार करना पड़ेगा.

मैथ्यू ब्रीट्जके

मैथ्यू ब्रीट्जके6 / 7

साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके LSG के स्क्वाड का हिस्सा हैं. अफ्रीकी टीम के लिए उनका प्रदर्शन ताबड़तोड़ रहा है लेकिन उन्हें LSG के लिए शुरुआत में शायद मौका नहीं मिल पाएगा. दरअसल, LSG के पास टॉप ऑर्डर में विदेशी खिलाड़ी के लिए स्लॉट नहीं है. इसी वजह से DC के खिलाफ वो शायद नहीं खेलेंगे.

विज्ञापन

LSG की संभावित प्लेइंग 11

LSG की संभावित प्लेइंग 117 / 7

मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान & विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, आवेश खान, एनरिक नॉर्खिया, दिग्वेश राठी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन