CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन, जंतर-मंतर से संसद मार्ग तक छावनी बना इलाका

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज फिर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं, जिसके चलते आज जंतर मंतर से संसद मार्ग तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. INDIA ब्लॉक ने आज फिर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है.

Rahul Gandhi | Priyanka Gandhi | INDIA Block

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग के खिलाफ समर्थकों के साथ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. (Credit-ANI)

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर INDIA ब्लॉक विरोध प्रदर्शन कर सकता है. इसके चलते जंतर-मंतर से लेकर संसद मार्ग तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है. पूरे इलाके को छावनी में तब्दील करके हजारों पुलिस जवानों और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है. संसद मार्ग और जंतर-मंतर जाने वाली सड़कों पर भी 3 लेयर की सिक्योरिटी रहेगी. प्रदर्शन के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी. INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शनकारियों को संसद भवन की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए वाटर कैनन और दंगा नियंत्रण वाहनों भी तैनात किए गए हैं और अगर हिरासत में लेने की जरूरत पड़ी तो उसकी तैयारी भी पूरी है.

विज्ञापन

आकाशवाणी भवन में प्रदर्शनकारियों का हाई वोल्टेज ड्रामा

बता दें कि CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA गठबंधन ने बीते दिन विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में पहले संसद के मकर द्वार पर नारेबाजी की गई और फिर राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर कूच किया गया. लेकिन आकाशवाणी भवन और नीति आयोग के बीच संसद मार्ग पर पुलिस ने मार्च को रोक लिया. पुलिस ने बैरिकेडिंग के साथ घेरेबंदी करके प्रदर्शनकारियों को रोका तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वहीं धरने पर बैठ गए. पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर आकाशवाणी भवन के अंदर ले गई, जहां राहुल गांधी की दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से तीखी बहस हो गई और उसके बाद देररात हाई वोल्टेज ड्रामा चला.

विज्ञापन

चुनाव आयोग और CEC के खिलाफ क्यों छिड़ा हुआ है विवाद?

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोटर लिस्टों में हेराफेरी करने के आरोप हैं. दोनों चुनाव आयुक्तों विवेक जोशी और सुखबीर संधू ने सवाल उठाए हैं कि उनसे SIR कराने के लिए न विचार विमर्श किया गया और न ही सहमति ली गई. उन्होंने करीब 14 मामलों में अपनी लिखित असहमति जताई, लेकिन CEC पर कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने वोटर लिस्टों को अपडेट करने की जिम्मेदारी ERO की बजाय चुनाव आयोग के IT डिपार्टमेंट को सौंप दी. इसी मामल में विपक्ष ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त को निशाने पर लिया और उनके इस्तीफे की मांग की. विपक्ष ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भाजपा और मोदी सरकार लिए काम करने का आरोप लगाया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ