Aaj Ki Taaza Khabar: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन

Breaking News in Hindi: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक का, बिहार में RJD नेताओं का और दिल्ली में ही आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन हुआ. वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

Taaza Khabar

Today Breaking News in Hindi: दिल्ली में आज फिर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन रहा, जिसके चलते आज कई इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे. वहीं PM मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया. इसके लिए उन्होंने आज ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित किया. दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्प्लेक्स के पास दिल्ली BJP के मुख्य ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम के चलते सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहा.

विज्ञापन

बिहार में RJD और दिल्ली में AAP का विरोध प्रदर्शन

वहीं आज बिहार में विपक्षी दलों का ‘आक्रोश मार्च’ है. RJD नेता तेजस्वी यादव और इंडिया ब्लॉक के नेतााओं ने आज सुबह 11 बजे बजे ‘ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ’ मार्च निकाला. इधर विपक्षी दलों को समर्थन देते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) दोपहर 1 बजे दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. आज केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के गुरुग्राम जिले में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बने.

विज्ञापन

इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सेक्टर 81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में गिरा एक शख्स, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां का निधन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संविधान के लिए जान दांव पर लगा देंगे- प्रियंका गांधी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: न्याय जरूर होगा, मेरी गारंटी- राहुल गांधी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी ने मीडिया की ओर देख हाथ हिलाया और जीत का इशारा किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'प्रियंका-राहुल की जान को खतरा...', सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विपक्षी सांसदों को जंतर-मंतर पर जाने से रोक रही पुलिस

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बस की छत पर चढ़ गए अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, इमरान प्रतापगढ़ी और इमरान मसूद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे खरगे-राहुल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जंतर-मंतर पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मेरे खिलाफ 45 नहीं, 100 FIR होनी चाहिए- राहुल गांधी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में AAP का विरोध प्रदर्शन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन

विपक्षी दलों को समर्थन देते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज दोपहर दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. वही पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग करके रोका और उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का तंज

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य सांसदों के खिलाफ दर्ज FIR पर उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यह सही कदम है. अगर कोई जबरदस्ती सरकारी संस्थान में घुसता है और तोड़-फोड़ करता है तो गिरफ्तारी होगी और मामला दर्ज किया जाएगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद मार्ग थाने पहुंचे सीजेपी के सौरव दास

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास संसद मार्ग थाने पहुंचे हैं, जहां उन्होंने 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन की सूचना दी. 

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नागालैंड की महिला और उसके दोस्तों के साथ मारपीट

नागालैंड की एक महिला और उसके दोस्तों के साथ मारपीट हुई है और मामले में कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. चाणक्यपुरी इलाके में फाइव-स्टार होटल की पार्किंग में महिला के साथ बदसलूकी की गई और उसे जबरदस्ती अपनी कार में बिठाने की कोशिश की गई. महिला के दोस्तों ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चाणक्यपुरी इलाके में अशोका होटल के बाहर अपहरण और छेड़छाड़ का प्रयास

चाणक्यपुरी इलाके में अशोका होटल के बाहर अपहरण और छेड़छाड़ के प्रयास का आरोप लगाते हुए एक महिला ने बताया, "...हम वॉशरूम से बाहर आ रहे थे तभी तीन अज्ञात लोगों ने हमें पकड़कर अपनी कार में खींचने की कोशिश की. जब हमारे डॉक्टर दोस्तों ने बीच-बचाव किया, तो उन लोगों ने हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए. वे अपराधी ही होंगे. उन्होंने अपनी कार की नंबर प्लेट हटा दी थी.

हमने पुलिस को बुलाया, लेकिन वे लोग अपनी कार में ही बैठे रहे और हमारी तरफ आने की कोशिश करने लगे. हमें पुलिस स्टेशन ले जाया गया, लेकिन बार-बार कार्रवाई की गुहार लगाने के बावजूद पुलिस ने शुरू में एफआईआर दर्ज नहीं की और न ही हमारी शिकायत दर्ज की. हम सुबह करीब 3 या 4 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचे और घंटों इंतजार करने के बाद हमें आरएमएल अस्पताल ले जाया गया. घायल दोस्त अभी भी अस्पताल में भर्ती है.

पुलिस ने कार और हमारे फोन जब्त कर लिए हैं, जिनमें महत्वपूर्ण सबूत हो सकते हैं. हम पांच लोग थे और वे तीन लोग थे. मैं नागालैंड से हूं और कई सालों से दिल्ली में रह रही हूं. मैं चाहती हूं कि सच्चाई सामने आए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए, क्योंकि यह हत्या और अपहरण का प्रयास है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार में कक्षा 1 से 5 तक क्षेत्रीय भाषाओं में होगी पढ़ाई

बिहार में कक्षा 1 से 5 तक क्षेत्रीय भाषाओं में पढ़ाई होगी. मैथिली, भोजपुरी, बज्जिका, मगही और अंगिका में पढ़ाई की तैयारी है. मातृभाषा के जरिए बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने पर जोर है. मध्यमा के बाद प्लस-टू स्तर पर भी पढ़ाई की व्यवस्था होगी. क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए व्यवस्था में बदलाव होगा. बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, कौशलयुक्त और रोजगारपरक शिक्षा देने पर जोर है. करीब 24 हजार विद्यार्थियों ने पिछले वर्ष मध्यमा की परीक्षा पास की. संस्कृत विद्यालयों और मदरसों की जांच रिपोर्ट एक महीने में मांगी गई. सभी जर्जर स्कूल भवनों की अभियंताओं से जांच कराई जाएगी. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की समीक्षा बैठक में अहम फैसले लिए गए.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुपति से वाराणसी पहुंची ‘सेवा संकल्प’ बाइक रैली 

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर ‘सेवा संकल्प’ बाइक रैली निकाली गई थी, जो आज तिरुपति से वाराणसी तक पहुंच गई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली से बिहार जा रही बस में आग लगी

ग्रेटर नोएडा में बीते दिन बड़ा हादसा होने से बच गया. दिल्ली से बिहार जा रही बस में आग लग गई थी.  हादसा नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन इलाके में  हुआ. ADCP अभय कुमार मिश्रा ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि बस दिल्ली से बिहार के समस्तीपुर जा रही थी कि अचानक आग लग गई. सभी 32 सवारियां सामान छोड़कर बस से उतरीं तो उनकी जान बची. आग में जलकर बस और सारा सामान राख हो गया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के भजनपुरा में गोली चली

दिल्ली के भजनपुर में बीती रात विवाद हुआ और गोलियां चली. एक शख्स की कमर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ