IPL 2026 शुरू होने से पहले इन 5 खिलाड़ियों की इंजरी से बढ़ाई परेशानी, बड़ी मुश्किल में है 2 फ्रेंचाइजी
IPL 2026: आईपीएल 2026 को शुरू होने में अब 10 दिनों से भी कम का समय बचा है. ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है. इस बीच कुछ खिलाड़ियों को इंजरी ने फ्रेंचाइजियों की समस्या को बढ़ा दिया है. ये सभी इंजर्ड हुए खिलाड़ी अपनी टीम की पहली प्लेइंग 11 में खेलने वाले थे.

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से शुरू होने वाली है. इस टूर्नामेंट को लेकर सभी फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इस बीच कुछ खिलाड़ियों को इंजरी हुई है. इनकी इंजरी से फ्रेंचाइजियों की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है. फिलहाल 5 स्टार खिलाड़ी इंजरी से जूझ रहे हैं. इन खिलाड़ियों के भरोसे टीम इस सीजन प्लान कर रही थी. ऐसे में उनके नहीं होने से प्लान में बदलाव करना पड़ेगा.
हर्षित राणा
2 / 6केकेआर की स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी इंजरी के कारण शुरुआती मैचों में नहीं खेलने वाली है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो पूरे सीजन के लिए ही बाहर हो चुके हैं. ऐसे में राणा की गैरमौजूदगी से फ्रेंचाइजी की गेंदबाजी कमजोर हो गई है.
वानिंदु हसरंगा
3 / 6लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपनी स्पिन गेंदबाजी को और मजबूत करने के लिए वानिंदु हसरंगा को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हसरंगा को इंजरी हुई थी. ऐसे में वो भी लगभग आधे सीजन के लिए आईपीएल 2026 से बाहर हैं.
पैट कमिंस
4 / 6सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रही है. शुरुआती कुछ मैचों से कमिंस बाहर हो चुके हैं. ऐसे में टीम ने उनकी जगह ईशान किशन को अपना कप्तान बनाया. कमिंस की इंजरी से टीम की गेंदबाजी बहुत ज्यादा कमजोर हो गई है.
जोश हेजलवुड
5 / 6आरसीबी को पिछले सीजन चैंपियन बनाने वाले गेंदबाज जोश हेजलवुड भी अभी पूरी तरह से फिट नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेजलवुड भी शुरुआती मैचों में नहीं खेलने वाले हैं. ऐसे में आरसीबी की टीम भी बड़ी परेशानी में नजर आ रही है.
नाथन एलिस
6 / 6चेन्नई सुपर किंग्स के मैच विनर गेंदबाज नाथन एलिस भी अब इंजर्ड हो गए हैं. जिसके कारण ही एलिस भी पूरे सीजन से ही बाहर हो सकते हैं. अगर एलिस पूरे सीजन के लिए ही बाहर हो जाते हैं, तो सीएसके की गेंदबाजी कमजोर पड़ जाएगी.



















