IPL 2026: विराट कोहली हुए बाहर, तो कौन लेगा RCB की प्लेइंग 11 में उनकी जगह? कप्तान रजत के पास ये 3 दावेदार!

Virat Kohli: विराट कोहली RCB के अहम सदस्य हैं लेकिन अगर किसी मैच में उन्हें आराम दिया जाता है, तो भी टीम के पास कई विकल्प हैं. आइए जानते हैं कि विराट की गैरमौजूदगी में प्लेइंग 11 में कौन-कौन खेल सकता है.

Virat Kohli Rajat Patidar Jacob Bethell
1 / 6

Virat Kohli: IPL 2026 में हर एक टीम के लिए चोट बड़ी समस्या बनकर सामने आई है. एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी भी चोटिल होने के कारण बाहर हैं. विराट कोहली को भी पिछले हफ्ते टखने में चोट आई थी लेकिन वो जल्दी ठीक हो गए. RCB IPL 2026 में धमाल मचा रही है और उनका प्लेऑफ में जाना पक्का लग रहा है. विराट कोहली उनके सबसे अहम खिलाड़ी हैं और उन्हें लेकर टीम कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहेगी. ऐसे में उन्हें अगर किसी मैच में आराम दिया जाता है, तो इसमें हैरानी नहीं होगी. अगर विराट किसी मुकाबले में नहीं खेलते हैं, तो कुछ अन्य खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. आइए कोहली की जगह लेने के लिए तीन दावेदारों पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर2 / 6

वेंकटेश अय्यर को IPL 2026 के ऑक्शन में RCB ने 7 करोड़ रुपये देकर अपने साथ जोड़ा था. हालांकि, अय्यर को अब तक सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला है. उन्होंने उस मैच में नाबाद 29 रन बनाए थे. अय्यर की टीम में जगह नहीं बन पा रही है और अगर किसी मैच में विराट आराम करते हैं, तो अय्यर ओपनिंग करने आ सकते हैं.

विज्ञापन

जैकब बेथेल

जैकब बेथेल3 / 6

जैकब बेथेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाल मचाया था लेकिन IPL 2026 में अब तक उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है. प्लेइंग 11 में उनकी जगह नहीं बन पा रही है लेकिन अगर विराट कोहली किसी मैच में आराम करते हैं, तो रोमारियो शेफर्ड को बाहर करके जैकब बेथेल को टीम में शामिल किया जा सकता है.

विहान मल्होत्रा

विहान मल्होत्रा4 / 6

अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य विहान मल्होत्रा पर RCB ने भरोसा जताया है. अगर विराट कोहली किसी मैच का हिस्सा नहीं बनते हैं, तो विहान मल्होत्रा को मौका मिल सकता है. देवदत्त पडिक्कल ओपनिंग कर सकते हैं और विहान को नंबर 3 पर खेलने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

RCB का IPL 2026 में अब तक प्रदर्शन

RCB का IPL 2026 में अब तक प्रदर्शन5 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक IPL 2026 में कुल 6 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 में उन्हें जीत मिली है. दो मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. प्लेऑफ की राह उनके लिए बेहद आसान नजर आ रही है.

RCB का अगला मैच किसके खिलाफ है?

RCB का अगला मैच किसके खिलाफ है?6 / 6

RCB का IPL 2026 में अगला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाला है. 24 अप्रैल यानी आज दोनों टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. शाम 7:30 बजे से यह मुकाबला शुरू हो जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन