
1 / 6
Obstructing the Field: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच में ऐसा कुछ हुआ जिसकी चर्चा अगले दिन भी लगातार जारी है. ये चर्चा स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी के आउट होने के तरीके पर है. उन्हें इस मैच में ‘ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट करार दिया गया. आईपीएल के इतिहास में वो इस तरह से आउट होने वाले चौथे बल्लेबाजी बने हैं. आइए आपको भी बताते हैं उन सभी बल्लेबाजों के नाम जो इस तरह से आईपीएल में आउट हो चुके हैं.
क्या होता है ‘ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड’?

2 / 6
अगर कोई बल्लेबाज जानबूझकर गेंद को विकेट पर लगने से रोके या फिर फील्डिंग टीम को कैच लेने, रन आउट करने या गेंद को संभालने में बाधा डालता है तो उसे ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड कहा जाता है. ऐसे में अंपायर उस खिलाड़ी को आउट करार दे सकता है.
यूसुफ पठान

3 / 6
अगर कोई बल्लेबाज जानबूझकर गेंद को विकेट पर लगने से रोके या फिर फील्डिंग टीम को कैच लेने, रन आउट करने या गेंद को संभालने में बाधा डालता है तो उसे ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड कहा जाता है. ऐसे में अंपायर उस खिलाड़ी को आउट करार दे सकता है.
अमित मिश्रा

4 / 6
दिल्ली की तरफ से खेलते हुए अमित मिश्रा भी ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड से आउट हो चुके हैं. साल 2019 में सनराइजर्स के खिलाफ मैच में वो वाइजैग के मैदान पर इस तरह से आउट हुए थे.
रवींद्र जडेजा

5 / 6
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए रवींद्र जडेजा भी इस गलती की शिकार बन चुके हैं. साल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में वो ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड से आउट हुए थे.
अंगकृष रघुवंशी

6 / 6
इस लिस्ट में सबसे ताजा नाम अंगकृष रघुवंशी का जुड़ा है. लखनऊ के खिलाफ मैच में वो ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड से आउट हुए. अंपायर के इस फैसले से वो काफी नाखुश नजर आए. हालांकि उन्हें इस तरह से गुस्सा करना भारी पड़ा और उनके ऊपर जुर्माना लगाया गया है.