5 ड्रीम मैच जिनका WWE में होना अब मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है! Brock Lesnar ने रिटायर होकर कर दी गड़बड़
WWE में हमेशा से फैंस ड्रीम मैच का इंतजार करते हैं. बड़े स्टार्स का मैच देखना सभी को अच्छा लगता है. विंस मैकमैहन के एरा में कई ड्रीम मुकाबले देखने को मिले थे. कुछ मुकाबले अभी भी ऐसे हैं जिनका होना अब काफी मुश्किल है.

विंस मैकमैहन ने हमेशा WWE फैंस को खुश किया. उन्होंने कई बढ़िया स्टोरीलाइन और मैच फैंस को दिए. बड़े इवेंट्स में तगड़े मैच होते हुए आए हैं. ट्रिपल एच के एरा में ऐसा नहीं होते हुए दिख रहा है. कुछ सालों में दर्शकों ने कुछ ड्रीम मैच की उम्मीद लगाई थी, लेकिन मामला गड़बड़ हो गया. ब्रॉक लैसनर के रिटायर होने की वजह से कई प्लान रद्द हो गए हैं. यहां हम पांच ड्रीम मैचों की बात जिनका अब WWE में होना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है.
ब्रॉक लैसनर vs गुंथर
2 / 6ब्रॉक लैसनर और गुंथर के बीच ड्रीम मैच अब होना काफी मुश्किल है. हाल ही में रेसलमेनिया 42 में लैसनर ने रिटायरमेंट ले लिया. अब शायद वो इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. कुछ साल पहले इनका मैच होने वाला था, लेकिन प्लान रद्द कर दिया गया.
रोमन रेंस vs द रॉक
3 / 6रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच का इंतजार भी फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. इनका मुकाबला होना भी अब काफी मुश्किल है. रॉक पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर के बाद से अभी तक नज़र नहीं आए हैं. वो हॉलीवुड में भी काम करते हैं. अब उनका सिंगल मैच के लिए कंपनी में आना मुश्किल है.
द रॉक vs कोडी रोड्स
4 / 6द रॉक ने 2024 में कोडी रोड्स से कहा था कि वो उनके खिलाफ मैच के लिए आएंगे. तब से फैंस इन दोनों के बीच ड्रीम मैच का इंतजार कर रहे हैं. अब इस मैच का होना भी काफी मुश्किल है. रॉक शायद कोडी के खिलाफ लड़ने के लिए WWE रिंग में नहीं आएंगे.
ब्रॉक लैसनर vs ब्रॉन ब्रेकर
5 / 6ब्रॉक लैसनर रिटायर हो गए हैं, तो अब उनका ब्रॉन ब्रेकर के साथ मुकाबला होना भी मुश्किल है. ब्रेकर युवा स्टार हैं. कहा जा रहा था कि लैसनर के साथ उनका मैच बुक कर पुश दिया जाएगा, लेकिन अब कहानी अलग हो गई है. लैसनर और ब्रेकर के बीच भी ड्रीम मैच शायद देखने को नहीं मिलेगा.
जॉन सीना vs एलए नाइट
6 / 6फैंस ने उम्मीद लगाई थी कि 2025 में जॉन सीना और एलए नाइट के बीच ड्रीम मैच होगा, लेकिन कंपनी ने इसे बुक नहीं किया. सीना ने अब रिटायरमेंट ले लिया है. वो साफ कह चुके हैं कि इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. इनका ड्रीम मैच भी अब WWE में नहीं होगा.


















