क्या आप भी फाड़ कर फेंक देते हैं टोल प्लाजा रसीद? ये फायदे जानने के बाद 100 बार सोचेंगे

टोल प्लाजा पर जब आप अपनी गाड़ी रोकते हैं तो आपको एक छोटी सी कागज की पर्ची यानि की एक रसीद दी जाती है. क्या आप जानते हैं कि ये ही छोटी सी पर्ची हाईवे पर आपको कई मुसीबतों से बचा सकती है. कई बार लोग टोल प्लाजा रसीद को कूड़ा समझकर फेंक देते हैं, लेकिन अगली बार अगर आप भी ऐसा करें तो उससे पहले रूक जाए और इसके फायदे जान लें.

TOLL SLIP.jpg
1 / 7

विज्ञापन

टोल प्लाजा पर क्यों मिलती है रसीद?

टोल प्लाजा पर क्यों मिलती है रसीद?2 / 7

टोल प्लाजा रसीद केवल इस बात का सबूत नहीं है कि आपने सड़क का उपयोग करने के लिए पैसे दिए हैं, बल्कि यह उस सड़क पर मिलने वाली सुविधाओं का गेटवे भी है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है.

विज्ञापन

टायर फटने पर आती है काम

टायर फटने पर आती है काम3 / 7

हाईवे पर अगर आपकी गाड़ी का टायर पंक्चर हो जाए या कोई खराबी आ जाए तो टोल रसीद पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर एक कॉल करके आप मैकेनिक बुला सकते हैं. नियम और दूरी के अनुसार, आपको 10 मिनट के अंदर ही एक रिकवरी टीम या मैकेनिक आपकी मदद के लिए मौके पर मौजूद होगा.

अगर रास्ते में खत्म हो जाए डीजल-पेट्रोल

अगर रास्ते में खत्म हो जाए डीजल-पेट्रोल4 / 7

सुनसान सड़क पर अगर आपकी गाड़ी में तेल खत्म हो जाए, तो भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है. टोल रसीद के पीछे दिए गए हेल्पडेस्क पर फोन करके आप 5 से 10 लीटर तक पेट्रोल या डीजल अपने पास मंगवा सकते हैं.

विज्ञापन

मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत

मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत5 / 7

अगर हाईवे पर सफर के दौरान किसी की तबीयत बिगड़ती है तो उसके साथ रसीद पर दिए गए नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस बुला सकते हैं. नियम कहता है कि कॉल करने के 10 मिनट के अंदर ही एम्बुलेंस आपके पास पहुंच जाएगी और मरीज को पास के किसी अस्पताल में भर्ती कराने में मदद करेगी.

टोल टैक्स रसीद के फायदे

टोल टैक्स रसीद के फायदे6 / 7

टोल प्लाजा रसीद के पीछे कई हेल्पलाइन नंबर लिखे होते हैं. दरअसल, ये नंबर इमरजेंसी में मदद मांगने के लिए दिए गए हैं. इमरजेंसी में इस नंबर पर कॉल करने पर आपको हाईवे पर मेडिकल हेल्प, मैकेनिक, फ्यूल और क्रेन जैसी सभी सुविधाएं तुरंत मिल सकेंगी. इसलिए टोल टैक्स देने पर मिलने वाली पर्ची को फेंकना नहीं चाहिए.

विज्ञापन

ऑनलाइन फास्टैग वाले करें ये काम

ऑनलाइन फास्टैग वाले करें ये काम7 / 7

अगर आप फास्टैग (Fastag) का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी रसीद डिजिटल होती है. संबंधित हाईवे अथॉरिटी (NHAI) की वेबसाइट या उनके हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल करके अपनी ट्रांजेस्शन आईडी बताकर भी मदद बुलाई जा सकती है. इसके अलावा हाईवे पर सफर शुरू करने से पहले सभीको टोल हेल्पलाइन नंबर जैसे 1033 को अपने फोन में सेव करना चाहिए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन