Rain Alert: अगले 7 दिन तक इन राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rain Alert, Weather Update 14 June : उत्तर भारत समेत देशभर के विभिन्न हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी अगले सात दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. हालांकि, मराठवाड़ा और विदर्भ में फिर से गर्मी लौट आई है और अगले चार दिनों तक हीटवेव का अलर्ट है.

IMD Rain Alert, heavy rain warning, JAMMU KASHMIR WEATHER, PUNJAB HARYANA WEATHER, IMD WEATHER FORECAST, UTTAR PRADESH RAIN ALERT, DELHI NCR RAIN ALERT
1 / 6

Rain Alert, Weather Update 14 June : उत्तर भारत की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में 14-20 जून तक बारिश होने वाली है. पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अगले सात दिनों तक बारिश होगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18-20 जून के बीच बरसात होगी.

विज्ञापन

अगले 7 दिन तक कहां-कहां बारिश?

अगले 7 दिन तक कहां-कहां बारिश?2 / 6

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और देश में तेजी से आगे बढ़ रहे दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव के कारण उत्तर, मध्य, पूर्वी और दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश, आसमानी बिजली गिरने और 50 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी आंधी की गंभीर चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में पलटेगा मौसम

दिल्ली एनसीआर में पलटेगा मौसम3 / 6

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सबसे मौसम बदलने का अनुमान है. रविवार से यहां 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले भयंकर थंडरस्क्वाल और बारिश की चेतावनी है. दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में अगले 7 दिनों तक बादलों की आवाजाही, तेज आंधी और रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

हिमाचल जम्मू में 20 जून तक बारिश

हिमाचल जम्मू में 20 जून तक बारिश4 / 6

इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 14-15 जून और 18-20 जून के बीच आंधी तूफान, बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में 16-17 जून को ऐसा ही मौसम रहेगा. इसके अलावा, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14-15 जून, पश्चिमी राजस्थान में 16-17 जून और 19-20 जून को बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट है. इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

विज्ञापन

MP-छत्तीसगढ़ में आंधी, बारिश, बिजली का अलर्ट?

MP-छत्तीसगढ़ में आंधी, बारिश, बिजली का अलर्ट?5 / 6

मध्य भारत की बात करें तो छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 14-20 जून के बीच बारिश होगी. वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 16-19 जून, पूर्वी मध्य प्रदेश में 15-19 जून, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 14-19 जून के बीच आंधी तूफान, बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है.

पूर्वोत्तर भारत में सात दिनों तक बारिश की चेतावनी?

पूर्वोत्तर भारत में सात दिनों तक बारिश की चेतावनी?6 / 6

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 14-20 जून के बीच बरसात होगी. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 14-17 जून के बीच आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन