Kal Ka Mausam June 16: 9 घंटे में बिगड़ेगा मौसम! 19 राज्यों के कई जिलों में भारी बारिश, ओले और तेज आंधी का अलर्ट

IMD ने 16 जून के लिए 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के दर्जनों जिलों में 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओले बरसने का अलर्ट जारी किया गया है.

Kal ka mausam june 16
1 / 8
Credit: AI

विज्ञापन

19 राज्यों में IMD का बड़ा अलर्ट

19 राज्यों में IMD का बड़ा अलर्ट2 / 8

16 जून को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा है. कई इलाकों में 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन

यूपी के इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा

यूपी के इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा3 / 8

यूपी के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, हाथरस (महामाया नगर), अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, जालौन, गाजियाबाद, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, पीलीभीत, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. यहां 80-85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

बिहार के 14 जिलों में बारिश और ओले का खतर

बिहार के 14 जिलों में बारिश और ओले का खतर4 / 8

बिहार के गया, जहानाबाद, पटना, गोपालगंज, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, खगड़िया और भागलपुर में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है. लोगों को खुले मैदानों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

झारखंड के इन जिलों में अलर्ट

झारखंड के इन जिलों में अलर्ट5 / 8

झारखंड के रांची, पश्चिमी सिंहभूम, जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, दुमका और पलामू में भारी बारिश और 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

पहाड़ों पर भी मंडरा रहा खतरा!

पहाड़ों पर भी मंडरा रहा खतरा!6 / 8

उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल और ऋषिकेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. वहीं हिमाचल के कांगड़ा, मंडी, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, हमीरपुर और बिलासपुर में भी अलर्ट जारी है. जम्मू-कश्मीर की अगर बात करें तो उधमपुर, पुलवामा, किश्तवाड़, बडगाम, डोडा, रामबन, कठुआ और बारामूला में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल और पंजाब के जिले भी अलर्ट पर

पश्चिम बंगाल और पंजाब के जिले भी अलर्ट पर7 / 8

पश्चिम बंगाल के बीरभूम, नादिया, दुर्गापुर, झारग्राम, हावड़ा, हुगली, मुर्शिदाबाद और कालिम्पोंग में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है. वहीं पंजाब के पठानकोट, बरनाला, पटियाला, लुधियाना, गुरदासपुर, चंडीगढ़ और जालंधर में भी भारी बारिश आ सकती है. इन इलाकों में 70-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान और मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?8 / 8

राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बीकानेर, सीकर, धौलपुर, करौली और उदयपुर में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी है. वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, धार, विदिशा, कटनी, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), मुरैना, अशोकनगर, नीमच और आगर मालवा में भी तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन