Kal Ka Mausam June 15: 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 की स्पीड से चल सकती है हवा

मौसम विभाग ने 15 जून के लिए देश के 17 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में हवा की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Kal Ka Mausam June 15
1 / 7
Credit: AI

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?2 / 7

दिल्ली और आसपास के इलाकों में 15 जून को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है. मौसम विभाग ने लोगों को खुली जगहों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अनुमान3 / 7

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.  मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, ज्योतिबाफुले नगर,महामाया नगर, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज और महाराजगंज में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार और झारखंड में भी अलर्ट

बिहार और झारखंड में भी अलर्ट4 / 7

बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, नवादा, गया, औरंगाबाद, सिवान, भोजपुर, शेखपुरा, लखीसराय, बक्सर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, झारखंड के रांची, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, खूंटी, दुमका, देवघर, जमशेदपुर, हजारीबाग, धनबाद और पलामू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश और राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

मध्य प्रदेश और राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?5 / 7

राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, चुरू, सीकर, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, जोधपुर, भीलवाड़ा और अजमेर में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल, राजगढ़, शाजापुर,देवास, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, आगर मालवा, विदिशा, बालाघाट, सिवनी, खांडवा, होशंगाबाद, खरगोन, शिवपुरी और छतरपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है.

पहाड़ी राज्यों में भी खतरा

पहाड़ी राज्यों में भी खतरा6 / 7

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. हिमाचल के सिरमौर, कुल्लू,कांगड़ा, ऊना, सोलन, हमीरपुर और शिमला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, हरिद्वार, बागेश्वर, ऋषिकेश,अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में बारिश-तूफानी हवा  का अलर्ट है.  पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और सड़क बाधित होने का खतरा भी बढ़ सकता है. यात्रियों को मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.  

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिम बंगाल में कैसा रहेगा मौसम?7 / 7

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुर द्वार, मालदा, दुर्गापुर, मुर्शिदाबाद और बीरभूम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. आईएमडी ने लोगों से खराब मौसम के दौरान बेवजह यात्रा से बचने, बिजली गिरने के समय खुले मैदान में ना रहने और मौसम से जुड़ी ऑफिशियल अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन