3 करोड़ रुपये किलो बिकते हैं इस टमाटर के बीज! जानिए क्यों हैं सोने से भी महंगा
दुनिया में एक ऐसी टमाटर की किस्म भी है जिसके बीज की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम बताई जाती है. Summer Sun नाम के इस खास टमाटर की मांग यूरोप में काफी ज्यादा है. जानिए आखिर इन बीजों की कीमत सोने से भी ज्यादा क्यों है और इसकी खासियत क्या है.

दुनिया के सबसे महंगे टमाटर के बीज
2 / 7दुनियाभर में टमाटर की कई किस्में उगाई जाती हैं, लेकिन समर सन टमाटर सबसे खास माना जाता है. इस किस्म के बीजों की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम बताई जाती है, जिसके कारण इसे दुनिया के सबसे महंगे टमाटर बीजों में गिना जाता है. Summer Sun Tomato Seeds को कंपनी Hazera Genetics प्रोड्यूस करती है और बेचती है. ये वैरायटी खासतौर से यूरोपीय बाजारों में लोकप्रिय है, जहां इसकी मांग लगातार बनी रहती है.
आखिर इतनी ज्यादा कीमत क्यों?
3 / 7इन बीजों की सबसे बड़ी खासियत इनकी उत्पादकता है. इस खास वैरायटी का एक बीज बहुत ज्यादा मात्रा में टमाटर पैदा करने की क्षमता रखता है. बेहतर क्वालिटी, रिसर्च और सीमित उपलब्धता इसकी कीमत को बेहद ऊंचा बना देती है.
स्वाद के लिए मशहूर है समर सन
4 / 7समर सन टमाटर अपने शानदार टेस्ट के लिए जाना जाता है. कई रिपोर्टों के मुताबिक, इसका स्वाद नॉर्मल टमाटरों की तुलना में ज्यादा मीठा और बेहतर माना जाता है. यही वजह है कि प्रीमियम बाजार में इसकी मांग बनी रहती है.
बिना बीज वाले टमाटर
5 / 7इस टमाटर की एक और बड़ी खासियत ये है कि इसके फलों में बीज नहीं पाए जाते. इसी वजह से किसानों को हर नई फसल के लिए नए बीज खरीदने पड़ते हैं, जिससे इसकी मांग बनी रहती है.
एक बीज से मिल सकती है भारी पैदावार
6 / 7रिपोर्ट्स के मुताबिक, Summer Sun किस्म का एक बीज लगभग 20 किलोग्राम तक टमाटर पैदा करने में सक्षम माना जाता है. यही वजह है कि इसकी ऊंची कीमत के बावजूद किसान और उत्पादक इसे खरीदते हैं.
सोने से भी महंगा बीज
7 / 73 करोड़ रुपये प्रति किलो की कीमत पर अगर तुलना की जाए तो इन बीजों की कीमत कई किलो सोना खरीदने के बराबर बताई जाती है. यही वजह है कि Summer Sun Tomato Seeds अक्सर दुनिया के सबसे महंगे कृषि बीजों की सूची में शामिल किए जाते हैं. (All Photos Credit: Freepik)