Kal Ka Mausam June 11: 16 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली-NCR और यूपी में करवट लेगा मौसम?

भारत मौसम विभाग (IMD) ने 11 जून 2026 के लिए देश के 16 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और कई और राज्यों में मौसम बदलने की संभावना है. कई इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

Kal Ka Mausam 11 June
1 / 7
Credit: AI

विज्ञापन

दिल्ली-NCR को मिलेगी राहत

दिल्ली-NCR को मिलेगी राहत2 / 7

दिल्ली-एनसीआर को कल चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 और 12 जून को भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने वाली हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.

विज्ञापन

यूपी में भी बारिश की संभावना

यूपी में भी बारिश की संभावना3 / 7

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

बिहार और झारखंड में बदल सकता है मौसम

बिहार और झारखंड में बदल सकता है मौसम4 / 7

बिहार और झारखंड में भी बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने इन राज्यों में भी आंधी और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

पहाड़ी राज्यों में खास सतर्कता

पहाड़ी राज्यों में खास सतर्कता5 / 7

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम की आशंका जताई गई है. पहाड़ी इलाकों में तूफानी बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट है और वहां 50-60 किमी की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल सकती हैं. यात्रियों और पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?6 / 7

राजस्थान में मौसम मिलाजुला रह सकता है. पूर्वी राजस्थान में आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में धूलभरी आंधी के साथ लू चलने की आशंका है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत का क्या हाल

महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत का क्या हाल7 / 7

महाराष्ट्र में मॉनसून पूरी तरह दस्तक दे चुका है. कल मुंबई, कोंकण और गोवा में भारी बारिश और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया गया है. गुजरात में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, दक्षिण भारत में मॉनसून पूरी तरह से पैर पसार चुका है. वहां लगातार बारिश का अलर्ट जारी है. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन