Kal Ka Mausam July 02: सावधान! 19 राज्यों पर अगले 13 घंटे भारी, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 जुलाई के लिए 19 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. जानिए किन राज्यों में मौसम सबसे ज्यादा बिगड़ने वाला है.

Kal Ka Mausam
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?2 / 6

दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में इन जिलों पर ज्यादा असर

उत्तर प्रदेश में इन जिलों पर ज्यादा असर3 / 6

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 2 से 5 जुलाई के बीच तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, कानपुर, रायबरेली, बलिया, गाजीपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है.

उत्तराखंड और हिमाचल में खतरा बढ़ा

उत्तराखंड और हिमाचल में खतरा बढ़ा4 / 6

उत्तराखंड के बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार और ऋषिकेश सहित कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. वहीं हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, शिमला, कुल्लू और किन्नौर में भी बारिश और तूफान का अलर्ट है.

विज्ञापन

राजस्थान और पंजाब में भी बारिश का असर

राजस्थान और पंजाब में भी बारिश का असर5 / 6

राजस्थान के जयपुर, अजमेर, अलवर, उदयपुर, चुरू, बाड़मेर और जैसलमेर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है. पंजाब के अमृतसर, जालंधर, पटियाला, बठिंडा और फाजिल्का समेत कई जिलों में भी तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी है.

महाराष्ट्र में भी अलर्ट जारी

महाराष्ट्र में भी अलर्ट जारी 6 / 6

महाराष्ट्र के मुंबई, अकोला, अमरावती, बुलढ़ाना, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, नागपुर, पुणे और अहमदनगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. वहीं मध्य प्रदेश के विदिशा, रायसेन, विदिशा, छिंदवाड़ा, इंदौर, बालाघाट, सिवनी और मुरैना में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन