मिठाई पर लगी सोने की वर्क कितनी पतली होती है? कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!
How Sweet Gold Varakh Is Made: यह परत मिठाई को शाही स्वाद देने का काम करता है, लेकिन क्या आपको पता है कि मिठाई पर लगी सोने की परत कितनी महंगी होती है या इसे कैसे बनाया जाता है.

Mithai Par Sone Ki Parat: भारत में मिठाइयां खाने का रिवाज है, जिसे हर मौके पर खाना पसंद किया जाता है. इसलिए आपको हर तरह की मिठाई भारत में आसानी से मिल जाएगी, जिसमें चांदी या सोने का वर्क भी लगा हुआ दिखेगा. यह परत मिठाई को शाही स्वाद देने का काम करता है, लेकिन क्या आपको पता है कि मिठाई पर लगी सोने की परत कितनी महंगी होती है या इसे कैसे बनाया जाता है. आजकल तो वैसे भी सोने के रेट ज्यादा हैं तो ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि यह सोना कितना कैरेट का होता है.
कितनी पतली होती है सोने की वर्क?
2 / 6मिठाई पर लगने वाली सोने की वर्क बेहद पतली होती है. इसकी मोटाई लगभग 0.1 माइक्रोन या उससे भी कम हो सकती है. यह इतनी पतली होती है कि हल्की सी हवा से भी उड़ सकती है और हाथ लगाते ही टूट जाती है.
क्या यह सोना खाने लायक होता है?
3 / 6मिठाई पर लगा सोने का वर्क खाने लायक होता है. इसे नए तरीके से तैयार किया जाता है. यह शरीर में घुलता नहीं है, बल्कि बिना पचे ही बाहर निकल जाता है.
कितनी होती है इसकी कीमत?
4 / 6सोने की वर्क की कीमत सुनकर आप सच में हैरान हो सकते हैं. इसकी एक छोटी सी शीट 150 रुपये से 500 रुपये तक की आती है. शुद्धता और क्वालिटी के हिसाब से कीमत बढ़ती है.
कैसे बनता है सोने की वर्क?
5 / 6सोने की वर्क बनाने का तरीका काफी अलग है. पहले शुद्ध सोने को छोटे टुकड़ों में काटा जाता है और फिर उसे खास कागज या लेदर के बीच रखकर घंटों तक पीटा जाता है.
क्या इसमें कोई खतरा भी है?
6 / 6अगर वर्क शुद्ध और सही तरीके से बनी हो तो इससे आमतौर पर किसी भी तरह का खतरा नहीं है, लेकिन अगर इसमें मिलावट की जाए तो परेशानी हो सकती है. पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं.


















