30 दिन नहीं, 60 दिन चलेगा LPG सिलेंडर! ये 6 आसान तरीके गैस की खपत करेंगे कम

आज के समय में LPG गैस की बढ़ती कीमतों और सप्लाई की कमी वाली खबरों के बीच हर घर की चिंता यही है कि सिलेंडर ज्यादा दिन कैसे चले. ऐसे में जरूरी हो गया है कि किचन में गैस का इस्तेमाल समझदारी और सही तरीकों से किया जाए ताकि खर्च कम हो सके और काम भी पूरा हो जाए. इस स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप ऐसे हालात में भी गैस बचा सकते हैं.

Lpg Gas Saving Tips
1 / 7

विज्ञापन

प्रेशर कुकर से करें तेज और किफायती कुकिंग

प्रेशर कुकर से करें तेज और किफायती कुकिंग2 / 7

अगर आप गैस बचाना चाहते हैं तो प्रेशर कुकर का इस्तेमाल बढ़ा दें. कुकर में खाना जल्दी पकता है, जिससे गैस की खपत कम होती है.

विज्ञापन

दाल और अनाज भिगोकर पकाने से कम लगेगी गैस

दाल और अनाज भिगोकर पकाने से कम लगेगी गैस3 / 7

कई लोग दाल या चने सीधे पकाते हैं, जिससे ज्यादा समय लगता है. अगर आप इन्हें पहले 20-30 मिनट भिगो दें तो ये जल्दी पकते हैं और गैस की खपत भी कम होती है.

बर्तन के अनुसार सही बर्नर का करें इस्तेमाल

बर्तन के अनुसार सही बर्नर का करें इस्तेमाल4 / 7

गैस स्टोव में छोटे और बड़े बर्नर का अलग काम होता है. छोटे बर्तन के लिए छोटा बर्नर और बड़े बर्तन के लिए बड़ा बर्नर ही इस्तेमाल करें. इससे फ्लेम बाहर नहीं निकलेगी और गैस की बर्बादी भी रुकेगी.

विज्ञापन

बर्नर की सफाई भी जरूरी

बर्नर की सफाई भी जरूरी5 / 7

गंदे बर्नर से गैस सही तरह नहीं जलती और फ्लेम पीली हो जाती है. इसलिए हर हफ्ते बर्नर साफ करें. साफ बर्नर से नीली लौ निकलती है, जिससे खाना जल्दी पकता है और गैस बचती है.

एक बार में ज्यादा खाना बनाकर करें स्टोर

एक बार में ज्यादा खाना बनाकर करें स्टोर6 / 7

अगर संभव हो तो एक समय में ज्यादा खाना बनाकर फ्रिज में रख लें. बार-बार गैस जलाने के बजाय एक बार कुकिंग करना गैस बचाने का अच्छा तरीका है और इससे आपका समय भी बचता है.

विज्ञापन

इंडक्शन जैसे विकल्प भी कर सकते हैं मदद

इंडक्शन जैसे विकल्प भी कर सकते हैं मदद7 / 7

पूरी तरह LPG पर निर्भर रहने के बजाय इंडक्शन जैसे इलेक्ट्रिक कुकिंग विकल्प भी अपनाएं. चाय या छोटे काम इंडक्शन पर करने से गैस की खपत कम होती है और सिलेंडर ज्यादा दिनों तक चल सकता है. इन टिप्स को अपनाकर आप तबतक गैस बचा सकते हैं, जबतक आपका सिलेंडर नहीं आ जाता. (Image: Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन