चिलचिलाती गर्मी में भी पानी की एक बूंद नहीं पीते ये 6 जानवर, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Pani Na Peene Wale Janwar: गर्मियों में अगर पानी ना पिया जाए तो जान निकल जाती है, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसे जानवर भी हैं जो बिना पानी पिए लंबे वक्त तक रह सकते हैं? ये कौन से जानवर हैं आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

animals living without drinking water
1 / 7
एक बूंद नहीं पीते ये 6 जानवर. Image Credit- AI and Freepik

Animals That Never Touch Water: गर्मी का मौसम आते ही इंसान ही नहीं, जानवर भी पानी की तलाश में भटकते नजर आते हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे भी जीव हैं जो बिना पानी पिए ही लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं? ये जानवर अपने शरीर और आदतों के जरिए ऐसे बन चुके हैं कि उन्हें अलग से पानी पीने की जरूरत ही नहीं पड़ती है. आइए इस लेख में ऐसे ही 6 हैरान करने वाले जीवों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

जिराफ

जिराफ 2 / 7

दुनिया का सबसे लंबा जानवर जिराफ है, नाम तो सुना होगा. यह कई दिनों तक बिना पानी पिए रह सकता है. यह पत्तियों से ही पानी की पूर्ति कर लेता है और इसका शरीर पानी को लंबे वक्त तक स्टोर करता है.

विज्ञापन

कंगारू

कंगारू 3 / 7

रेगिस्तान में पाया जाने वाला कंगारू भी बिना पानी के भी रह सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह अपने खाने से नमी सोख लेता है. दिन में आराम करता है और रात में सक्रिय रहकर पानी की कमी से बचता है.

कोआला

कोआला4 / 7

पेड़ों पर रहने वाला कोआला भी बहुत पानी में आसानी से रह सकता है. यह यूकेलिप्टस की पत्तियों से ही अपनी जरूरत का पानी ले लेता है. इसलिए इसका नाम भी बिना पानी के रहने वाले जानवर में शामिल रहता है.

विज्ञापन

थॉर्नी डेविल

थॉर्नी डेविल5 / 7

आपने इस जानवर को बहुत कम देखा होगा, क्योंकि यह छिपकली ऑस्ट्रेलिया के रेगिस्तान में पाई जाती है. इसके शरीर की त्वचा पानी सोखने वाली होती है और यह ओस या नमी को सीधे अपनी स्किन से पी लेती है.

कंगारू रैट

कंगारू रैट6 / 7

यह छोटा-सा जीव है जिसे रेगिस्तान में देखा जा सकता है. यह अपने खाने से ही नमी प्राप्त करता है. इसका शरीर पानी को बहुत कम खर्च करता है और इसकी किडनी इतनी मजबूत होती है कि पानी की एक बूंद भी बर्बाद नहीं होती.

विज्ञापन

सैंड गजेल

सैंड गजेल 7 / 7

यह हिरण जैसा जानवर रेगिस्तान में पाया जाता है. यह अपने भोजन से ही पानी लेता है. साथ ही, पसीना कम निकालता है, जिससे पानी की बचत होती है और इसे प्यास कम लगती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन