IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले से पहले भारतीय स्क्वॉड में बड़ा बदलाव हुआ है. टीम के स्टार गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है.

Team India

गुवाहाटी वनडे के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी (PIC Credit -ANI)

विज्ञापन

India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है. टीम के स्टार गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी. चोट के कारण वह सिर्फ 5 ओवर ही गेंदबाजी कर पाए थे. अब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है. प्रसिद्ध की जगह तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है.

प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अंशुल कंबोज को मिला मौका

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार, 1 अक्टूबर को बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में नहीं खेल पाएंगे. गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान प्रसिद्ध को बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई, जिसके चलते वे तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं. सिलेक्शन कमेटी ने प्रसिद्ध के रिप्लेसमेंट के तौर पर तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया है. कंबोज न्यू चंडीगढ़ में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला 3 अक्टूबर को मुल्लांपुर में खेला जाएगा.

विज्ञापन

बता दें कि, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में प्रसिद्ध ने सिर्फ 5 ओवर गेंदबाजी की और 45 रन खर्च करते हुए एक विकेट हासिल किया. इसके बाद पारी के 31वें ओवर में चोट के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मुकाबलों में कुल 3 विकेट अपने नाम किए. अब प्रसिद्ध चोटिल होकर अपने गृहनगर बेंगलुरु लौट चुके हैं. चोट के कारण 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में उनके खेलने पर भी संशय बना हुआ है. इसके अलावा, वह 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं.

अंशुल कंबोज ने अभी तक नहीं खेला वनडे

टीम इंडिया में शामिल होने मिलने से पहले अंशुल कंबोज पुडुचेरी में इंडिया ए के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दूसरा अनऑफशियल टेस्ट मैच खेल रहे थे. कंबोज ने मैच बीच में ही छोड़ दिया है. उन्होंने मैच की पहली पारी में 3 विकेट चटकाए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने दो ओवर गेंदबाजी की. 25 वर्षीय कंबोज ने अभी तक भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है, जबकि टी20 इंटरनेशनल में भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है. हालांकि, वह टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

विज्ञापन

हालांकि, घरेलू क्रिकेट में कंबोज का रिकॉर्ड शानदार रहा है. उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 113 विकेट, लिस्ट ए में 56 विकेट और टी20 क्रिकेट में 76 विकेट दर्ज हैं. आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा हैं. IPL 2026 में उन्होंने CSK के लिए 14 मुकाबलों में 21 विकेट झटके थे. वहीं, अब तक खेले 25 आईपीएल मैचों में कंबोज के नाम कुल 31 विकेट हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ