हफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक

अक्सर पेट से जुड़ी समस्या के पीछे को लोग मामूली समझ लेते हैं और लंबे समय तक नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन American Cancer Society के अनुसार, ये कैंसर का संकेत हो सकता है.

Colorectal Cancer

किस कैंसर में आंतों से जुड़ी समस्या होने लगती है? (Image: Pexels)

पेट से जुड़ी समस्याओं को आमतौर पर गलत खाने से जोड़ा जाता है लंबे समय के लिए नजरअंदाज कर दिया जाता है. लेकिन यूं स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज करना कई बार बड़ी समस्याओं को बढ़ावा दे देती है, जिससे कई लोग ऐसी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं, जिससे बाद में निकल पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है. ऐसी ही एक समस्या है लूज मोशन या कब्ज की, जो मामूली लग सकती है, लेकिन लंबे समय तक इसका रहना कैंसर की ओर इशारा कर सकता है. आइए जानते हैं किस कैंसर में व्यक्ति लंबे समय तक कब्ज और लूज मोशन से परेशान रह सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

किस कैंसर में पेट की सेहत पर पड़ता है असर

CDC के अनुसार, जब कैंसर कोलन या रेक्टम में शुरू होता है, तो इसे ‘कोलोरेक्टल कैंसर’ कहा जाता है. कभी-कभी इसे छोटा करके कोलन कैंसर भी कहा जाता है. कोलन बड़ी आंत होती है. रेक्टम वह रास्ता है जो कोलन को एनस (गुदा) से जोड़ता है. ऐसे में जब शरीर का ये अंग कैंसर से प्रभावित होता है, तो पेट से जुड़ी समस्याएं दिखने लगती है, जिसमें एक बड़ा लक्षण लंबे समय तक पेट का खराब रहना शामिल है.

कोलोरेक्टल कैंसर में कैसे दिखते हैं लक्षण?

  • मल त्यागने में बदलाव नजर आना, जैसे दस्त, कब्ज या मल का पतला होना, जो कुछ दिनों से ज्यादा समय तक बना रहे
  • मल त्यागने की इच्छा होना, लेकिन मल त्यागने के बाद भी राहत न मिलना
  • मलाशय से ब्राइट लाल रंग का खून आना
  • मल में खून आना, जिससे मल का रंग गहरा भूरा या काला दिख सकता है
  • पेट में ऐंठन या दर्द बार-बार होना
  • हर वक्त कमजोरी और थकान महसूस होना
  • बिना किसी कारण के वजन कम होना

लक्षणों को ना करें नजरअंदाज

American Cancer Society के अनुसार, कोलोरेक्टल कैंसर में अक्सर पाचन तंत्र में ब्लीडिंग हो सकती है. कभी-कभी मल में खून दिख सकता है या मल का रंग गहरा हो सकता है, लेकिन अक्सर मल सामान्य दिखता है. लेकिन इस बात को समझे कि समय के साथ, खून की कमी बढ़ती जाती है और इससे रेड ब्लड सेल्स की संख्या कम हो सकती है (एनीमिया). कभी-कभी कोलोरेक्टल कैंसर का पहला संकेत ब्लड टेस्ट में रेड ब्लड सेल्स की कम संख्या का पता चलना होता है. लेकिन अगर आपको ऐसा कोई लक्षण महसूस हो, तो बिना देरी डॉक्टर से जांच कराएं और उनकी सलाह का पालन करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

Source: American Cancer Society/ CDC

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ