बनाने के मिनटों बाद कड़क हो जाती हैं रोटियां तो आटा गूंथते हुए आजमा लें ये ट्रिक, हर एक रोटी रहेगी मुलायम

Soft Roti Tips Indian: अगर आप भी सख्त रोटी खाने से परेशान हैं और चाहते हैं आपकी रोटियां मुलायम रहें तो यहां जान लीजिए आटा गूंथने की ट्रिक. इस तरह आटा गूंथकर रोटियां बनाएंगे तो रोटियां मुलायम और फूली हुई बनेंगी.

What is the secret to soft roti
1 / 7
What is the secret to soft roti

Soft Roti Tips: प्लेट में रोटी गर्म हो या ठंडी उससे ज्यादा जरूरी है रोटी का मुलायम होना. कई बार रोटी पकाने के 5 मिनट बाद ही सख्त हो जाती है. खासकर अगर सुबह रोटियां बनाकर टिफिन में पैक की जाएं तो लंच तक कड़क हो जाती हैं. सख्त रोटी (Hard Chapati) चबाने में तो बुरी लगती ही है, साथ ही इसे खाने पर स्वाद नहीं आता और टेस्टी सब्जी का भी मजा किरकिरा हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी बनाई हुई रोटी अच्छे से फूले और लंबे समय तक मुलायम (Mulayam Roti) रहे तो यहां बताई ट्रिक आपके काम आ सकती है. यहां जानिए किस तरह आटा गूंथने पर रोटियां मुलायम बनती हैं.

विज्ञापन

गर्म पानी से आटा गूंथना

गर्म पानी से आटा गूंथना 2 / 7

मुलायम रोटी बनाने के लिए आप आटा गूंथने के लिए नॉर्मल पानी के बजाय गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. गर्म पानी से आटा गूंधने पर आटा बेहद सॉफ्ट हो जाता है और इस आटे से बनी रोटियां लंबे समय तक मुलायम रहती हैं.

विज्ञापन

दूध का इस्तेमाल

दूध का इस्तेमाल 3 / 7

अगर आटे को पानी के साथ ही हल्का सा दूध मिलाकर गूंथा जाए तो इससे आटा सॉफ्ट हो जाता है. इस आटे में चाहे तो एक चम्मच मलाई भी डाली जा सकती है. रोटियां बेहद मुलायम बनती हैं.

आटे को कुछ देर ढककर रखें

आटे को कुछ देर ढककर रखें 4 / 7

आटा गूंथते ही तुरंत रोटियां बनाने से परहेज करें और आटा गूंथने के बाद कम से कम आधे घंटे तक उसे ढककर रखें.

विज्ञापन

गीले कपड़े से ढकें आटा

गीले कपड़े से ढकें आटा 5 / 7

आटा गूंथने के बाद आटा ढकने के लिए गीले कपड़े का इस्तेमाल करें. इससे आटा सूखता नहीं है. इसके बाद इस आटे से रोटियां बनाई जाएं तो बेहद मुलायम और फ्लफी बनती हैं.

हाई फ्लेम पर पकाएं रोटी

हाई फ्लेम पर पकाएं रोटी 6 / 7

बहुत से लोग रोटी फुलाने के लिए उसे तवे के बाद आंच पर पकाते हैं लेकिन आंच को धीमा रखते हैं जिससे रोटी जल ना जाए. लेकिन, इससे रोटी के अंदर की नमी कम हो जाती है जिससे रोटी सख्त होने लगती है. इसीलिए रोटी को तवे पर आधे से ज्यादा पकाने के बाद तेज आंच पर सेंकना चाहिए. रोटी फूलेगी और मुलायम भी बनेगी.

विज्ञापन

तुरंत लगाएं घी

तुरंत लगाएं घी 7 / 7

अगर आप रोटियों पर घी चिपोड़कर खाना पसंद करते हैं तो घी लगाने के लिए बहुत देर तक इंतजार ना करें. रोटी पकाते ही उसपर घी लगा लें जिससे कि रोटी मुलायम रहे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन