ऑफिस और घर की भागदौड़ में नहीं जा पाते जिम? खड़े-खड़े करें ये आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगी पेट की चर्बी
क्या आपका भी शेड्यूल काफी व्यस्त रहता है, जिस कारण आप फिजिकली एक्टिव नहीं रह पाते है? बैठे-बैठे काम करने के कारण आप मोटापे के शिकार हो रहे हैं, तो आइए आपको कुछ आसान एक्सरसाइज बताएं, जिसे आप खड़े-खड़े कहीं भी कर सकते हैं.

अच्छी सेहत के लिए शरीर का एक्टिव रहना काफी जरूरी है, वरना शरीर अंदर से इतना कमजोर हो जाता है कि कई गंभीर बीमारियां अपना शिकार बनाने लगती है. खासतौर से जो लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, उनमें मोटापे की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है. हम आपको ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिसे आप ऑफिस या घर में खड़े-खड़े ही कर सकते हैं.
2 / 8अच्छी सेहत के लिए शरीर का एक्टिव रहना काफी जरूरी है, वरना शरीर अंदर से इतना कमजोर हो जाता है कि कई गंभीर बीमारियां अपना शिकार बनाने लगती है. खासतौर से जो लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, उनमें मोटापे की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है. हम आपको ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिसे आप ऑफिस या घर में खड़े-खड़े ही कर सकते हैं.
ऑफिस से घर के रूटीन में बीत जाता है पूरा दिन
3 / 8कई लोगों का रूटीन इतना व्यस्त रहता है कि उनका पूरा दिन घर से ऑफिस और ऑफिस से घर में ही निकल जाता है. ऐसे रूटीन के कारण जिम जाने का टाइम ही नहीं मिल पाता है, ताकि अपने आपको फिट रख सके. हालांकि, घर में या ऑफिस में ही कुछ एक्सरसाइज किया जाए, तो आप अपने आपको मोटापे से बचा सकते हैं.
क्यों खतरनाक है मोटापा
4 / 8जिन, लोगों को जिम जाने का वक्त नहीं मिलता है,ऐसे लोगों में पेट बाहर निकलने यानी मोटापे की समस्या काफी ज्यादा देखने को मिलती है. मोटापा का बना रहने डायबिटीज, हार्ट से जुड़ी बीमारी आदि कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा देती है.
स्टैंडिंग क्रंच
5 / 8स्टैंडिंग क्रंच एक्सरसाइज को आप ऑफिस में या फिर घर पर ही खड़े-खड़े कर सकते हैं. इसे करने के लिए आपको सीधे खड़ा होकर घुटने को ऊपर लाते हुए पेट को अंदर की टाइट करना है. ऐसा करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है और पेट पर जमी चर्बी कम होती है. आपको ये एक्सरसाइज रोजाना 20-20 मिनट करनी होगी, तभी फायदा मिलेगा.
हाई नी मार्च
6 / 8हाई नी मार्च एक्सरसाइज को करने के लिए अच्छी जगह देखकर खड़े हो जाएं और घुटनों को ऊपर उठाकर चलने जैसी एक्सरसाइज करें. ऐसा करने से पेट की चर्बी तेजी से घटती है और मोटापा कम हो सकता है.
फ्रंट किक
7 / 8फ्रंट किक एक्सरसाइज को करने के लिए आपको चाहिए कि आप सीधे खड़े हो जाएं और आगे की तरफ किक मारे. रोजाना ये एक्सरसाइज करने से लोअर बेली पैट कम होने में मदद मिल सकती है.
जंपिंग जैक
8 / 8पेट की चर्बी कम करने के लिए जंपिंग जैक एक असरदार एक्सरसाइज हो सकती है. इसे करने के लिए सीधे खड़े हों और पैर आपस में जुड़े हों और दोनों हाथ शरीर के बगल में हों. इसके बाद हल्का सा घुटनों को मोड़कर कूदें. हवा में ही पैरों को कंधों से चौड़ा फैलाएं और दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं. ऐसा आपको रोजाना करना होगा. यह भी पढ़ें: सिर्फ जिम जाना काफी नहीं! हर पुरुष को फिट रहने के लिए अपनानी चाहिए ये 6 आदतें अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.



















