सर्दियां शुरू होते ही फटने लगते हैं होंठ और एड़ियां? ठंड आने से पहले ही शुरू कर दें ये काम

क्या सर्दियां आते ही आपके भी होंठ और एड़ियां फटने लगती है, जिस कारण पूरा सीजन आपको परेशान रहना पड़ता है? आइए जानते हैं इस समस्या से कैसे वक्त रहते मिल सकती है राहत.

winter cracked heels chapped lips
1 / 8
सर्दियों में फटी एड़ियां और फटे होंठ से कैसे पाएं राहत? (Image: AI)

कई लोगों की शिकायत रहती है सर्दी आते ही उनके होंठ व एड़िया फंटने लगती हैं, जिस कारण दर्द भी होता है और लुक भी खराब होने लगता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं, तो आइए आपको कुछ आसान टिप्स दें, जिन्हें अपनाकर आप अपने होंठ व एड़ियों को मुलायम बनाए रख सकते हैं.  

विज्ञापन

2 / 8

कई लोगों की शिकायत रहती है सर्दी आते ही उनके होंठ व एड़िया फंटने लगती हैं, जिस कारण दर्द भी होता है और लुक भी खराब होने लगता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं, तो आइए आपको कुछ आसान टिप्स दें, जिन्हें अपनाकर आप अपने होंठ व एड़ियों को मुलायम बनाए रख सकते हैं.

विज्ञापन

सर्दियों में क्यों फटने लगती हैं एड़ियां व होंठ?

सर्दियों में क्यों फटने लगती हैं एड़ियां व होंठ?3 / 8

सर्दियों में त्वचा की नमी कम होने के कारण एड़ियां रूखी और फटने लगती हैं. कई बार दरारों की वजह से चलते समय दर्द और परेशानी भी होने लगती है. ऐसा ही कुछ होंठों के साथ भी है. ऐसे में पैरों और होठों की देखभाल जरूरी है, ताकि घाव न हो जाए और परेशानी बढ़ न जाए.

नारियल तेल से बनाएं क्रैक हील क्रीम

नारियल तेल से बनाएं क्रैक हील क्रीम4 / 8

फटी एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए चार चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच पेट्रोलियम जेली, विटामिन-ई कैप्सूल और थोड़ा कपूर मिलाकर आप असरदार क्रीम बना सकते हैं.

विज्ञापन

रात में लगाएं ये होममेड क्रीम

रात में लगाएं ये होममेड क्रीम5 / 8

तैयार की गई नारियल तेल वाली क्रीम को रात में सोने से पहले साफ पैरों पर लगाएं. एड़ियों पर हल्के हाथों से मसाज करें, ताकि क्रीम त्वचा में अच्छी तरह लगे और सूखी त्वचा को नमी मिल सके.

फटे होंठ से कैसे पाएं राहत?

फटे होंठ से कैसे पाएं राहत?6 / 8

अगर सर्दियों में आपके होंठ जल्दी फटने लगते हैं और आपको खाने, बोलने आदि कार्य करने में परेशानी होती है, तो आप एलोवेरा जेल को होंठों पर लगा सकते हैं. इससे लगाने से होंठ मुलायम होंगे और एलोवेरा होंठों को ठंडक और आराम प्रदान करेंगे.

विज्ञापन

पानी की कमी

पानी की कमी7 / 8

ठंड में होंठ फटने के पीछे एक बड़ा कारण पानी की कमी भी होती है. आपने गौर किया होगा कि सर्दी में गर्मियों की तुलना में प्यास कम लगती है, जिस कारण लोग पानी ही कम पीते हैं. लेकिन शरीर को नियमित पानी की जरूरत रहती है, जिसके न मिलने पर होंठ फट सकते हैं.

संवेदनशील त्वचा वाले रहें सावधान

संवेदनशील त्वचा वाले रहें सावधान8 / 8

घरेलू नुस्खे हर व्यक्ति की त्वचा पर एक जैसा असर नहीं करते. किसी भी उपाय को पूरी एड़ियों या फिर होंठो पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. संवेदनशील त्वचा या एलर्जी होने पर त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें. यह भी पढ़ें: प्याज के छिलकों में छिपा है ये ब्यूटी सीक्रेट, बालों को घना-मुलायम बनाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन