बाथरूम के वॉश बेसिन को करना है साफ तो नींबू के रस में मिलाएं यह चीज और करें सफाई, महंगे क्लीनर के बिना चमकेगा सिंक

Wash Basin Cleaning Tips: बाथरूम का वॉश बेसिन गंदा हो गया है तो यहां जानिए कौन से नुस्खे वॉश बेसिन की सफाई में मदद करेंगे. नींबू समेत घर की कुछ ऐसी चीजें हैं जो वॉश बेसिन को चमका देती हैं.

Bathroom Basin Cleaning Tips
1 / 7
बेसिन साफ करने के लिए कौन सा पाउडर अच्छा है? AI Generated Image

Bathroom Wash Basin Cleaning: बाथरूम का वॉश बेसिन एक रोजाना इस्तेमाल में लाई जाने वाली चीज है. ऐसे में यह गंदा भी बहुत जल्दी होता है और उसपर पानी के ही नहीं बल्कि टूथपेस्ट और साबुन के दाग भी लग जाते हैं. ऐसे में आपके बाथरूम का वॉश बेसिन भी सफेद के बजाय पीला और धब्बेदार नजर आने लगा है तो यहां जानिए किस तरह वॉश बेसिन की सफाई की जा सकती है. यहां आपके लिए ऐसे कुछ नुस्खे दिए गए हैं जो वॉश बेसिन को चमकाने में मदद करेंगे.

विज्ञापन

बेकिंग सोडा और नींबू का रस

बेकिंग सोडा और नींबू का रस 2 / 7

नींबू के रस में रस में मौजूद साइट्रिक एसिड कई तरह की गंदगी और खनिजों के जमा होने से बने दागों को ढीला करता है और बेकिंग सोडा सफाई में मदद करता है. दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और वॉश बेसिन पर लगाकर ब्रश से घिसें. बेसिन चमकने लगेगा.

विज्ञापन

नींबू का रस और नमक

नींबू का रस और नमक 3 / 7

रसोई की ये 2 चीजें महंगे क्लीनर्स को भी टक्कर देती हैं. नमक और नींबू के रस को साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे दागों पर लगाकर ब्रश से घिसें. इसके बाद पानी डालकर धो लें. बेसिन साफ होने लगता है.

सफेद सिरका आएगा काम

सफेद सिरका आएगा काम 4 / 7

वॉश बेसिन की सफाई में सफेद सिरका भी काम आता है. इसे वॉश बेसिन पर छिड़कें और कुछ देर जस का तस रखने के बाद धोकर हटा लें. इससे बेसिन साफ हो जाता है और चमकदार नजर आता है.

विज्ञापन

रोजाना डिश सोप का करें इस्तेमाल

रोजाना डिश सोप का करें इस्तेमाल 5 / 7

वॉश बेसिन की रोजाना सफाई करने के लिए डिश सोप का इस्तेमाल किया जा सकता है. डिश सोप को गर्म पानी में मिलाकर इसे पूरे वॉश बेसिन पर डाल दें. इसके बाद नॉर्मल ब्रश या स्पॉन्ज से साफ करें.

ऐसे हटेंगे पानी के दाग

ऐसे हटेंगे पानी के दाग 6 / 7

वॉश बेसिन पर खारे पानी के दाग जम जाते हैं तो इसपर बेकिंग सोडा छिड़ककर कुछ देर रखा रहने दें और पानी डालकर धो दें. इससे बेसिन साफ भी होगा और बेसिन से आने वाली बदबू भी दूर हो जाएगी.

विज्ञापन

वॉश बेसिन का पाइप ऐसे होगा साफ

वॉश बेसिन का पाइप ऐसे होगा साफ 7 / 7

हफ्ते में एक बार गर्म पानी में बेकिंग सोडा और विनेगर मिलाकर इसे बेसिन में बहा दें. इससे बेसिन का पाइप अंदर से साफ हो जाएगा, गंदगी जमी नहीं रहेगी, कीड़े-मकौड़े मर जाएंगे और बेसिन से बदबू भी नहीं आएगी. इससे बेसिन बाहर ही नहीं बल्कि अंदर से भी चमकेगा. यह भी पढ़ें - बाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन