रोटी पर लग जाएं चींटियां तो तुरंत करें ये काम, दोबारा नहीं होगी ऐसी परेशानी
किचन में रोटी रखने के बाद कई बार इसमें चींटियां लग जाती हैं. अगर आपकी रोटी पर भी चींटियां लग जाएं तो उसे खुले में रखने के बजाय तुरंत कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए. यह टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं.

घर में खाना बनाते समय कई बार छोटी-सी लापरवाही के कारण रोटी पर चींटियां लग जाती हैं. खासकर गर्मियों और बरसात के मौसम में चींटियां खाने की चीजों की तरफ जल्दी आती हैं. अगर रोटी पर चींटियां लग जाएं तो उसे खुले में रखने के बजाय तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए. साथ ही, जिस जगह पर रोटी रखी थी, वहां की सफाई करना भी जरूरी है ताकि चींटियां दोबारा न आएं.
रोटी पर चींटियां लग जाएं तो क्या करें?
2 / 6अगर रोटी पर कुछ चींटियां ही लगी हैं तो उसे तुरंत बाकी खाने से अलग कर दें. रोटी को झाड़कर या साफ करके दोबारा खाने के बजाय जिस रोटी पर चींटियां लग चुकी हैं तो उसे फेंक देना बेहतर है. इसे भी पढ़ें- सफेद शर्ट की बगल में पसीने से पड़ गए हैं पीले दाग? घर में ही बेकिंग सोडा और इन चीजों से वापस लाएं चमक
रोटी रखने की जगह को करें साफ
3 / 6चींटियां अक्सर खाने के छोटे-छोटे टुकड़ों या मीठी चीजों की बदबू से आती हैं. इसलिए रोटी रखने वाली प्लेट, डिब्बे या किचन स्लैब को अच्छी तरह साफ करें.
रोटी को हमेशा ढककर रखें
4 / 6रोटियां बनाने के बाद उन्हें खुला छोड़ने के बजाय ढक्कन वाले कंटेनर या रोटी बॉक्स में रखें. इससे रोटी धूल, कीड़े और चींटियों के करीब आने से बच सकती है. ध्यान रखें कि रोटी रखने वाला कंटेनर भी साफ और सूखा हो.
किचन में चींटियों का रास्ता बंद करें
5 / 6अगर बार-बार रोटी या दूसरी खाने की चीजों पर चींटियां आ रही हैं तो सिर्फ रोटी को ढकना काफी नहीं है. किचन में देखें कि चींटियां किस जगह से आ रही हैं. दीवार, खिड़की, सिंक या फर्श के पास मौजूद छोटी दरारों से चींटियां अंदर आ सकती हैं.
खाने की चीजें खुली न छोड़ें
6 / 6चींटियों को दोबारा आने से रोकने के लिए चीनी, गुड़, मिठाई या बिस्किट को खुला न छोड़ें. पैकेट खोलने के बाद उन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखें. खाने के बाद किचन प्लेटफॉर्म और फर्श पर गिरे टुकड़ों को भी साफ कर दें. इसे भी पढ़ें- जापानी महिलाओं जैसे सिल्की और मजबूत बाल चाहिए? यहां जानिए उनका सीक्रेट



















