पोछा लगाने के बाद भी चिपचिपा रह जाता है फर्श? ये गलतियां हो सकती हैं वजह, ऐसे करें सही से सफाई
अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि जब भी वह घर की सफाई करते हैं, खासतौर से पोछा तो फर्श अक्सर चिपचिपी रह जाती है, जिस कारण फर्श भी से गंदा हो जाता है. आइए जानते हैं आखिर कैसे आप अपने घर की फर्श को साफ रख सकते हैं?

2 / 7क्या पोछा लगाने के बाद आपके भी घर की फर्श चिपचिपी रह जाती है, जिस कारण घर जल्दी गंदा हो जाता है? कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि उनकी कुछ आम गलतियों के कारण ही ऐसी समस्या हो सकती है.
ज्यादा क्लीनर डालना पड़ सकता है भारी
3 / 7कई लोगों को लगता है कि ज्यादा फ्लोर क्लीनर डालने से फर्श ज्यादा साफ होगा. लेकिन जरूरत से ज्यादा क्लीनर सतह पर परत छोड़ सकता है, जिससे फर्श चिपचिपा महसूस होता है.
डिशवॉश लिक्विड से पोछा न लगाएं
4 / 7फर्श साफ करने के लिए डिशवॉश लिक्विड का इस्तेमाल करना भी चिपचिपाहट की वजह बन सकता है. ज्यादा साबुन और झाग फर्श पर परत छोड़ देते हैं, जिससे धूल जल्दी चिपकती है. कई लोग समझते हैं कि डिशवॉश से फर्श अच्छे से साफ हो सकता है.
किचन में तेल गिर जाए तो पहले साफ करें
5 / 7किचन के फर्श पर तेल या चिकनाई गिरने पर सीधे पोछा लगाने से तेल फैल सकता है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप पहले उस जगह को साफ करें, इसके लिए आप साबुन और गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे साफ करने के बाद ही पोछा लगाएं.
गंदे पानी से पोछा लगाने की गलती न करें
6 / 7अगर पोछे की बाल्टी का पानी गंदा हो चुका है, तो उसी पानी से सफाई करने पर गंदगी पूरे फर्श पर फैल सकती है. पानी ज्यादा गंदा होते ही उसे बदल देना चाहिए. इतना ही नहीं आप जब-जब पोछे को इस्तेमाल कर लें, उसके बाद उसे साफ से धोकर जरूर से सुखा दें और फिर दूसरी बार साफ पोछा ही इस्तेमाल करें
चिपचिपाहट हटाने का आसान तरीका
7 / 7अगर फर्श पर पहले से क्लीनर की परत जम गई है, तो एक बार साफ गुनगुने पानी से पोछा लगाएं. सही मात्रा में क्लीनर इस्तेमाल करने से फर्श अच्छे से साफ हो सकती है. (Image: BeFunky) यह भी पढ़ें: बाथरूम के वॉश बेसिन को करना है साफ तो नींबू के रस में मिलाएं यह चीज और करें सफाई, महंगे क्लीनर के बिना चमकेगा सिंक



















