करवाचौथ के लिए खरीदनी है साड़ी तो यहां से ले लीजिए आइडिया, ये Latest Saree Designs रहेंगे परफेक्ट
Karwa Chauth Looks: करवाचौथ पर तैयार होना है और खूबसूरत साड़ी लेना चाहती हैं तो एक बार इन लेटेस्ट साड़ियों पर भी नजर डाल लीजिए. यहां दी गई साड़ियों से आइडिया लेकर आप अपने लिए करवाचौथ की साड़ी खरीद सकती हैं.

Karwa Chauth Saree Designs: करवाचौथ महिलाओं के फेवरेट त्योहारों में से एक है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं. लेकिन, इस दिन महिलाओं को सजना-संवरना भी बेहद अच्छा लगता है. अपनी पसंद की साड़ी, जूलरी और मेकअप चुनना और तैयार होकर पूजा में बैठना और पति से तारीफ सुनना एक्साइटिंग भी होता है. ऐसे में अगर आप भी करवाचौथ की साड़ी खरीदने जा रही हैं तो एक बार यहां से आइडिया ले लीजिए. यहां आपके लिए कुछ खूबसूरत साड़ियां दी गई हैं जिससे आपकी कौन सी साड़ी लें और कौन सी नहीं यह कंफ्यूजन थोड़ी दूर हो जाएगी.
सिल्क साड़ी
2 / 8वोवेन डिजाइन की सिल्क साड़ी करवाचौथ पर बेहद एलिगेंट नजर आती है. इस साड़ी को आप अपनी हैवी जूलरी के साथ बेझिझक पेयर कर सकती हैं.
साटिन सिल्क साड़ी
3 / 8साटिन सिल्क एक क्लासी साड़ी है जो करवाचौथ पर पहनी जाए तो बेहद खूबसूरत लगती है. रोयल लुक पाने के लिए साटिन सिल्क साड़ी खरीदें.
एम्बलिश्ड बनारसी साड़ी
4 / 8एम्बलिश्ड बनारसी साड़ी पर एंब्रोइडरी से हटकर भी चमकदार डिजाइन उकेरा जाता है जो इस साड़ी की खासियत है. आप एम्बलिश्ड बनारसी ऑर्गेन्जा साड़ी भी ले सकती हैं.
बांधनी साड़ी
5 / 8कुछ ट्रेडिशनल और लाइट पहनना चाहती हैं तो बांधनी प्रिंट की साड़ी खरीद सकती हैं. कुंदन जूलरी के साथ इस साड़ी को स्टाइल किया जा सकता है.
एम्ब्रोइडर्ड बनारसी साड़ी
6 / 8एंब्रोइडरी वाली बनारसी साड़ी अलग-अलग रंग में आसानी से मिल जाती है. आप पीला, लाल या फिर नीला जो चाहे रंग चुन सकती हैं. करवाचौथ पर पिंक साड़ी भी बेहद खूबसूरत लगती है.
टिशू सिल्क साड़ी
7 / 8टिशू सिल्क साड़ी आजकल खासा ट्रेंड में चल रही है. यह साड़ी हल्की-पतली होती है और मॉडर्न लुक देती है. अगर आप मिनिमल लुक चाहती हैं तो टिशू सिल्क साड़ी खरीद सकती हैं.
ऑर्गेन्जा साड़ी
8 / 8सिंपल या मिरर वर्क वाली ऑर्गेन्जा साड़ी आपके करवाचौथ लुक पर चार-चांद लगा देगी. इस साड़ी की खासियत है कि इसमें ढेरों ऑप्शंस मिल जाते हैं. आप चाहे तो प्लेन या फिर पूरी साड़ी में एंब्रोइडी और एंब्लिश्ड डिजाइन भी चुन सकती हैं.