होटल में सफेद रंग का तौलिया क्यों इस्तेमाल किया जाता है?

Hotel Mein Safed Rang Ka Toliya: अगर आप ट्रैवल करने के शौकीन है तो यकीनन आपने गौर किया होगा कि होटल की चादर और तौलिया हमेशा सफेद होते हैं. ऐसा क्यों होता है, क्या यह सिर्फ इत्तेफाक है या इसके पीछे कोई कारण है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Hotel Mein Safed Rang Ka Toliya
1 / 6
होटल में सफेद रंग का तौलिया इस्तेमाल क्यों किया जाता है? Image Credit- Freepik

Why Hotels Use Only White Towel: घूमने फिरने के शौकीन हमेशा नए ठिकाने की तलाश में रहते हैं और देश-विदेश में जाकर ठहरते हैं. हालांकि, किसी भी तरह की प्लानिंग से पहले होटल बुक कर लिए जाते हैं और हर कोई सस्ता होटल तलाश करता है. होटल बुक करते वक्त अलग-अलग कैटेगरी के होटल्स मिलते हैं, जिसमें सुविधाएं अलग होती हैं लेकिन सिर्फ जो चीज है जो हर जगह बिल्कुल एक जैसी मिलेंगी. इसमें चादर और तौलिया शामिल है, जिसका रंग हमेशा सफेद होता है. ऐसा क्यों होता है, क्या यह सिर्फ इत्तेफाक है या इसके पीछे कोई कारण है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

पुरानी परंपरा का आधुनिक रूप

पुरानी परंपरा का आधुनिक रूप2 / 6

यह सदियों से चली आ रही परंपरा है, जिसे सभी होटल फॉलो करते हुए नजर आते हैं. 19वीं सदी में होटल में सफेद लिनन का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन इसमें काफी खर्च हो जाता था. इसलिए बजट को ध्यान में रखते हुए इसका इस्तेमाल बढ़ा दिया.

विज्ञापन

रंग का तालमेल

रंग का तालमेल3 / 6

सफेद रंग की यह खासियत होती है कि इसे हर रंग के साथ कैरी किया जा सकता है. यही तरीका होटल में काम आता है जहां पर सफेद रंग की तौलिया बाथरूम का लुक बढ़ाने का काम करती है, जिसे हर रंग के साथ आसानी से रखा जा सकता है.

दिमाग पर असर

दिमाग पर असर4 / 6

सफेद रंग दिमाग को सुकून देने का काम करता है. इस रंग की तौलिया देखते ही दिमाग पर काफी असर होता है. मन को शांति मिलती है और सफाई का एहसास होता है. इसलिए ज्यादातर लोग सफेद रंग की चादर का इस्तेमाल करते हैं.

विज्ञापन

सफाई में आसानी

सफाई में आसानी5 / 6

सफेद रंग के तौलिया की सफाई करना थोड़ा आसान हो जाता है, क्योंकि रंगों वाली तौलिया को धोते वक्त रंग उतरने का खतरा छोड़ा बढ़ जाता है. वहीं, सफेद रंग की सफाई करते वक्त रंग उतरने का खतरा नहीं होता और यह आसानी से साफ हो जाती है.

फ्री फैशन स्टाइल

फ्री फैशन स्टाइल 6 / 6

सफेद रंग हर तरह के फैशन स्टाइल से फ्री होता है. कई बार रंग और प्रिंट पुराने हो जाते हैं, लेकिन सफेद रंग हमेशा सदाबहार रहता है. इसकी वजह से तौलिए बार-बार फैशन बदलने के कारण नहीं बदलने पड़ते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन