घर के किस कोने में अंडे देती हैं छिपकलियां? आप भी तुरंत जाकर कर लें चेक
Chipkali Ande Kaha Deti Hai: गर्मियों में छिपकलियां बहुत ही ज्यादा निकलने लगती हैं और हमें पता ही नहीं होता कि यह आखिर निकल कहां से रही हैं? ऐसे में यह जानना जरूरी है कि छिपकलियां किस कोने में अपने अंडे देती हैं, ताकि इसका पहले से ही सफाया किया जा सके.

Lizard Egg Places: गर्मियों के मौसम में घर पर छिपकलियों का दिखना आम बात है, लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि छिपकलियां घर के अंदर ही अंडे भी देती हैं और सही मौसम होने पर बाहर निकल जाती हैं. अगर समय रहते इन जगहों को चेक ना किया जाए तो घर में छिपकलियां अपना ढेरा जमा लेती हैं. इसलिए यह जानना जरूरी है कि छिपकलियां आमतौर पर घर के किकोनों में अंडे देती हैं ताकि इनकी संख्या बढ़ने से रोकी जा सके.
अलमारी या स्टोर रूम
2 / 6छिपकली हमेशा ऐसी जगह का चुनाव करती है जहां पर लोगों का आना-जाना बहुत कम हो और अलमारी सबसे अच्छी तरह है. अलमारी के पीछे, स्टोर रूम या बंद पड़े कोनों में वो अपना घर बना सकती हैं.
दीवारों के बीच में घर बनाना
3 / 6वो अपना घर दीवारों के बीच में भी बना सकती हैं. अगर आपके घर में कोई ऐसा कोना है तो इसे चेक कर लें ताकि छिपकली के अंडे को फेंका जा सके.
किचन के पीछे या गैस स्टोव के आसपास
4 / 6किचन में कीड़े-मकोड़े ज्यादा होते हैं जो छिपकलियों का भोजन होते हैं. इसलिए कई बार गैस स्टोव के पीछे, फ्रिज के पीछे या किचन के कोनों में भी उनके अंडे मिल सकते हैं.
खिड़कियों और दरवाजों के पास
5 / 6अगर आपके घर में लकड़ी का सामान रखा है या कोई पुराना फ्रेम है तो इसके आसपास भी चेक करें कि कहीं छिपकलियों में अंडा तो नहीं दे दिया है.
किसे दिखते हैं छिपकली के अंडे?
6 / 6छिपकली के अंडे आमतौर पर छोटे, गोल और सफेद रंग के होते हैं. यह अक्सर जोड़े में दिखाई देते हैं और किसी कोने में चिपके हुए मिलते हैं.



















