रोज सुबह क्या खाने से दिमाग तेज होता है?

Brain Boosting Foods: ऐसे कुछ फूड्स हैं जो ब्रेन बूस्टिंग पावर से भरपूर होते हैं. इसीलिए इन्हें सुबह के समय खाने पर दिमाग को फायदा मिलता है. यहां जानिए कौन सी हैं ये चीजें जो आपके दिमाग को तेज कर देंगी.

Brain Boosting Food
1 / 7
Brain Boosting Food

Brain Boosting Foods: दिमाग तेज करने के लिए खानपान का अच्छा होना जरूरी होता है. अगर खानपान सही नहीं होगा तो इसका असर दिमाग की सेहत पर भी पड़ेगा. सुबह की शुरुआत अगर सही चीजें खाकर की जाए तो ब्रेन पावर बढ़ती है और याद्दाश्त बेहतर होने में भी असर दिखता है. ऐसे में यहां जानिए सुबह क्या खाने पर दिमाग तेज होता है.

विज्ञापन

बादाम

बादाम 2 / 7

सुबह की शुरुआत 5 से 7 बादाम खाकर की जा सकती है. बादाम दिमाग नसों को सक्रिय करता है और इसमें मौजूद प्रोटीन और विटामिन ई न्यूरोन्स को डैमेज होने से बचाते हैं.

विज्ञापन

अखरोट

अखरोट 3 / 7

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो याद्दाश्त बढ़ाने में मददगार है. अखरोट फोकस बढ़ाने में भी असरदार है.

अलसी और कद्दू के बीज

अलसी और कद्दू के बीज 4 / 7

अलसी के बीज और कद्दू के बीज दिमाग और याद्दाश्त को बढ़ाने का काम करते हैं. इन्हें सुबह खाने पर फायदा मिलता है.

विज्ञापन

अंडे

अंडे 5 / 7

अंडे खाने पर शरीर को कॉलिन मिलता है. यह मेमोरी यानी याद्दाश्त को तेज करता है और मूड रेग्यूलेशन में असरदार है.

ब्लूबेरीज

ब्लूबेरीज 6 / 7

सुबह के समय आप ब्लूबेरीज खा सकते हैं. इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है जो दिमाग को बूढ़ा होने से बचाती है.

विज्ञापन

एवोकाडो

एवोकाडो 7 / 7

एवोकाडो में ब्रेन सिग्नल बेहतर करने वाले हेल्दी फैट्स होते हैं. ऐसे में एवोकाडो का टोस्ट बनाकर खाया जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन