5 स्टार होटल का क्या मतलब है? यहां जानिए इससे जुड़े 6 फैक्ट्स

5 Star Hotel Ka Kya Matlab: जब भी हम कहीं बाहर जाने का प्लान करते हैं तो वहां रुकने के लिए एक अच्छे होटल की तलाश करते हैं, खासतौर से 5 स्टार होटल. शानदार कमरे के साथ बेहतरीन सर्विस देने वाला होटल, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि 5 स्टार होटल का असली मतलब क्या होता है? आखिर किसी होटल को 5 स्टार रेटिंग कब और कैसे मिलती है? अगर नहीं पता तो आइए जानते हैं 5 स्टार होटल से जुड़े 6 जरूरी फैक्ट्स, जो इसे आम होटलों से अलग बनाते हैं.

What are 5 star hotels called (2)
1 / 7
5 स्टार होटल का क्या मतलब है? Image Credit- Shuterstock

विज्ञापन

2 / 7

5 स्टार होटल का टैग ऐसे ही नहीं मिल जाता. इसके लिए होटल को सरकार या टूरिज्म अथॉरिटी की शर्तों पर खरा उतरना पड़ता है. कमरे की साइज से लेकर सर्विस की क्वालिटी तक, हर चीज का मूल्यांकन किया जाता है.

विज्ञापन

3 / 7

5 स्टार होटल के कमरे आम होटलों से काफी अलग होते हैं. हर चीज महंगी और लग्जरी होती है और सर्विस भी 24 घंटे लोगों को दी जाती है. मिनी बार और सेफ्टी लॉकर जैसी सुविधाएं भी होती हैं.

4 / 7

इस होटल में अच्छा स्टाफ होता है. यहां पर प्रोफेशनल और ट्रेनिंग सेंटर वाला स्टाफ रखा जाता है. उन्हें गेस्ट से बात करने का तरीका, ड्रेस कोड और सब कुछ प्रोफेशनल तरीके से करना होता है.

विज्ञापन

5 / 7

ऐसे होटल में खाने के काफी ऑप्शन होते हैं और कई रेस्टोरेंट और कैफे भी मौजूद होते हैं. इंडियन से लेकर इंटरनेशनल कुजीन तक, सब कुछ शेफ द्वारा तैयार किया जाता है. कई 5 स्टार होटल में बार और लाउंज भी मौजूद होते हैं.

6 / 7

5 स्टार होटल में सेफ्टी पर भी काफी ध्यान दिया जाता है. इसमें कैमरे और ट्रेंड सिक्योरिटी स्टाफ को रखा जाता है, ताकि सभी चीज को आसानी से मेंटेन किया जा सके. बड़े सेलेब्रिटी और बिजनेस लीडर्स भी आसानी से इन होटल्स में आकर रुक जाएं.

विज्ञापन

7 / 7

होटल भले ही महंगा होता है, लेकिन सभी चीजें एक ही छत के नीचे आसानी से मिल जाती है जैसे स्विमिंग पूल, स्पा, जिम, बैंकेट हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम आदि. 5 स्टार होटल में आपको हर वो सुविधा मिलती है, जो एक लग्जरी स्टे के लिए जरूरी मानी जाती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन