जन्म से ही दोनों हाथ नहीं, फिर भी उड़ाती है जहाज; डिप्रेशन को भी टेंशन दे देगी इस लड़की की कहानी

अक्सर लोग रोजाना की चुनौतियों से परेशान होकर स्ट्रेस या डिप्रेशन की चपेट में आ जाते हैं, लेकिन इस दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो हर मुश्किल का सामना कर अपनी एक अलग राह बनाते हैं. एक दिव्यांग के तौर पर जन्म लेने के बाद भीख मांगकर गुजारा करना बहुत आसान है, लेकिन अपनी उसी दिव्यांगता को ताकत बनाकर इतिहास रचना कई लोगों के लिए प्रेरणा का काम करता है.

image
1 / 9

अक्सर लोग रोजाना की चुनौतियों से परेशान होकर स्ट्रेस या डिप्रेशन की चपेट में आ जाते हैं, लेकिन इस दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो हर मुश्किल का सामना कर अपनी एक अलग राह बनाते हैं. एक दिव्यांग के तौर पर जन्म लेने के बाद भीख मांगकर गुजारा करना बहुत आसान है, लेकिन अपनी उसी दिव्यांगता को ताकत बनाकर इतिहास रचना कई लोगों के लिए प्रेरणा का काम करता है.

विज्ञापन

हौसलों की उड़ान

हौसलों की उड़ान2 / 9

जेसिका कॉक्स (Jessica Cox) उन्हीं कुछ चुनिंदा लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने सपनों के आगे शारीरिक कमजोरी को आड़े नहीं आने दिया. आपको जानकर हैरानी होगी कि जन्म से ही जेसिका कॉक्स के दोनों हाथ विकसित नहीं हुए, बावजूद उसके जेसिका हवाई जहाज उड़ाने में एक्सपर्ट हैं. उनके हौसलों की उड़ान कई लोगों को प्रेरित करती है.

विज्ञापन

जन्मजात कमी से सामना

जन्मजात कमी से सामना3 / 9

1983 में अमेरिका के एरिजोना में पैदा हुईं जेसिका कॉक्स का जन्म ही बिना दोनों हाथों के हुआ. भ्रूण अवस्था में ही उनके हाथ विकसित नहीं हुए. बचपन में उन्होंने कई साल कृत्रिम अंग आजमाए, लेकिन 14 साल की उम्र में इन्हें छोड़ पैरों पर निर्भर रहने का फैसला लिया.

जिसका के लिए पैर ही बने हाथ

जिसका के लिए पैर ही बने हाथ4 / 9

बचपन से ही जेसिका ने पैरों से लिखना, टाइप करना और गाड़ी चलाना सीखा. बंदरबार जैसी सामान्य खेलकूद वाली चीजें उनके लिए दूर की कौड़ी थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. धीरे-धीरे उन्होंने अपनी जिंदगी को इस तरह ढाला कि दूसरों की नजरों से परे खुद की दुनिया बसाई.

विज्ञापन

डर के आगे जीत है...

डर के आगे जीत है...5 / 9

शुरुआत में जेसिका को उंचाई से डर लगता था, लेकिन एक छोटे विमान में सवार होते ही उनका मन बदल गया. तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद 10 अक्टूबर 2008 को उन्होंने पायलट सर्टिफिकेट हासिल किया. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्हें दुनिया की पहली बिना हाथों वाली लाइसेंस्ड पायलट घोषित किया.

विमान उड़ाने की अनोखी तकनीक

विमान उड़ाने की अनोखी तकनीक6 / 9

जेसिका लाइट-स्पोर्ट ईआरकोप विमान उड़ाती हैं, जिसमें एक पैर कंट्रोल पर और दूसरा थ्रॉटल पर रहता है. यह विमान उनकी जरूरतों के अनुकूल था, लेकिन फिर भी उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग की. उन्होंने इंजीनियरिंग की समस्या का भी सामना किया.

विज्ञापन

ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट

ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट7 / 9

विमान के अलावा जेसिका ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुकी हैं. यह उपलब्धि उनकी शारीरिक क्षमता को दर्शाती है. वे मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी सक्रिय हैं. उनकी बातें लाखों को प्रेरित करती हैं.

फाउंडेशन के माध्यम से योगदान

फाउंडेशन के माध्यम से योगदान8 / 9

उन्होंने राइटफूटेड फाउंडेशन इंटरनेशनल की स्थापना की, जो दिव्यांग बच्चों की मदद करता है. यह संस्था विकलांगता की धारणा बदलने और समावेशिता बढ़ाने पर काम करती है.

विज्ञापन

विकलांगता कोई श्राप नहीं

विकलांगता कोई श्राप नहीं9 / 9

जेसिका कहती हैं कि विकलांगता कोई श्राप नहीं है. उनकी कहानी में निरंतर प्रयास, असफलता और पुन: प्रयास की मिसालें हैं. ट्रैवल एंड लेजर के 2025 प्रोफाइल में उन्होंने दुनिया की चुनौतियों पर खुलकर बात की. यह ईमानदारी उनकी लोकप्रियता का राज है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन