फ्लाइट से पहले लोग लगेज के पहियों पर क्यों लगा रहे टेप? वजह जानकर आप भी करेंगे ट्राई
Putting Tape On Their Wheels: यह कोई जरूरी ट्रैवल रूल नहीं है, जिसे सूटकेस के पहियों को साफ रखना और उनमें फंसी गंदगी या बाल निकालने का नॉर्मल तरीका है. लंबे समय तक पहियों पर टेप लगाकर रखना भी सही नहीं है.

ट्रैवल करते वक्त लगेज का इस्तेमाल ज्यादातर लोग करते हैं. इसमें कपड़े और बाकी सामान आसानी से रखा जा सकता है. हालांकि, कई बार इसके मेंटेनेंस पर ध्यान देना जरूरी है, सोशल मीडिया पर ट्रैवल से जुड़े कई तरह के हैक्स वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक अजीब लेकिन आसान ट्रैवल हैक इन दिनों चर्चा में है, जिसमें लोग फ्लाइट से पहले अपने सूटकेस या ट्रॉली बैग के पहियों पर टेप लपेट रहे हैं. पहली नजर में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, क्योंकि पहियों पर टेप लगाने से उनका घूमना मुश्किल हो सकता है.
पहियों पर टेप लगाने का क्या है फायदा?
2 / 6सूटकेस के पहिए सफर के दौरान लगातार फर्श, सड़क, फुटपाथ और दूसरी चीजों की वजह से इसमें धूल, मिट्टी, बाल और छोटे-छोटे कण चिपक जाते हैं. अगर आप टेप लगाएंगे तो पहिए गंदे नहीं होंगे और लगेज लंबे वक्त तक चलेगा. इसे भी पढ़ें- एक-एक कली छीलने का झंझट छोड़िए, लहसुन छीलने के ये देसी हैक्स बचाएंगे समय
घर में गंदगी आने से भी बचाना
3 / 6सफर के दौरान सूटकेस के पहिए कई तरह की गंदी से गुजरते हैं. ऐसे में घर लौटने के बाद बैग को सीधे घर के अंदर रखने पर पहियों की गंदगी फर्श पर लग सकती है. टेप लगाने का एक फायदा यह हो सकता है कि गंदगी का कुछ हिस्सा टेप पर ही जमा रहे.
क्या टेप लगाने से पहिए खराब होने से बचेंगे?
4 / 6टेप लगाने से सूटकेस के पहिए खराब नहीं होंगे. हालांकि, टेप को सही तरह से लगाना बहुत ही जरूरी है. यह पहियों को बड़े झटकों, टूटने या मैकेनिज्म में जाने वाली गंदगी और नमी से पूरी तरह नहीं बचाता.
कहीं टेप से पहिए खराब तो नहीं हो जाएंगे?
5 / 6ऐसा तब हो सकता है जब आप पहिए पर अच्छी तरह से टेप नहीं लगाते हैं. अगर आप पहिए के आसपास बाहर टेप निकालते हैं तो यह अंदर घुस जाएगा, जिससे परेशानी हो सकती है. वहीं, ज्यादा देर तक टेप लगा रहने देने से पहिए इफेक्ट हो सकते हैं.
कैसे लगाएं टेप?
6 / 6टेप लगाने से पहले पहिए को साफ और सूखा कर लें. फिर टेप को लगाएं, लेकिन बहुत मोटा या ढीला न लगाएं. इससे पहिए की स्पीड कम हो सकती है और आपको लगेज चलाने में परेशानी हो सकती है. इसलिए आप टेप को बहुत ही ध्यान से लगाएं और इस हैक का इस्तेमाल करें. इसे भी पढ़ें- World Bamboo Day: बांस को ‘ग्रीन गोल्ड’ क्यों कहा जाता है? इसके इन इस्तेमालों के बारे में नहीं जानते होंगे आप