क्या है 'सुसाइड प्लांट'? जिसे गलती से छू लिया तो कई दिन व महीने तड़पना पड़ सकता है
क्या आप जानते हैं दुनिया में एक पौधा ऐसा है, जो दिखने में बहुत खूबसूरत लगता है. लेकिन इसे अगर कोई गलती से छू लें, तो जिंदगीभर वो इसका दर्द नहीं भूल पाता है? आइए जानते हैं क्या है इस पौधे का नाम और क्यों है खतरनाक

दुनिया में कई खतरनाक चीजें मौजूद है, जो इंसानों को इतना दर्द दे सकते हैं, जिसके बारे में उसने कभी सोचा नहीं होगा. खतरनाक शब्द सुनकर दिमाग में सबसे पहले शेर, सांप आदि का नाम ही आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं एक पौधा ऐसा भी है, जिसे गलती से छूना आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकता है.
दुनिया में मौजूद है कई खतरनाक पौधे?
2 / 7आपको शायद जानकारी न हो, लेकिन एक तरफ कई पौधे अपनी खूबसूरती और खुशबू के लिए जाने जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ पौधे ऐसे भी हैं, जो अपनी खतरनाक कारणों के लिए मशहूर है. दर्द देने वाले पौधे में आपने सिर्फ कैक्टस का नाम सुना होगा, लेकिन एक पौधा ऐसा भी है, जिसे लोग दानव तक कहते हैं.
कहां पाया जाता है ये दानव पौधा?
3 / 7ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलेशिया के जंगलों में पाया जाने वाले इस पौधे का नाम जिम्पी-जिम्पी को वैज्ञानिक भाषा में Dendrocnide moroides कहते हैं. यह पौधा मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी हिस्सों और इंडोनेशिया के कुछ उष्णकटिबंधीय (Tropical) जंगलों में पाया जाता है. इसे 'जिम्पी-जिम्पी' या 'स्टिंगिंग ट्री' भी कहा जाता है.
कैसे दिखता है ये पौधा?
4 / 7इस पौधे को लेकर अक्सर लोग धोखा खा जाते हैं, क्योंकि इसके पत्ते चौड़े और दिल के आकार के होते हैं और काफी सुंदर दिखते हैं. बस फिर किया लोग इसे छूने की भूल कर देते हैं.
कैसे दिखाता है अपना असली रंग?
5 / 7इस पौधे की खतरनाक बात ये है कि इसका जहर. इसके पत्तों पर बेहद बारीक कांच जैसी सूईनुमा बाल (Trichomes) होते हैं. ऐसे में अगर कोई इसे छू लें तो, ये सूक्ष्म बाल त्वचा में चुभ जाते हैं और अंदर अपना न्यूरोटॉक्सिन जहर छोड़ देते हैं, जिसके बाद उस व्यक्ति को इसका खामियाजा झेलना पड़ता है.
क्या करता है इस पौधे का जहर?
6 / 7दर्द इतना खतरनाक होता है कि लोगों को मौत तक की इच्छा करने लगते हैं, यही कारण है कि इसे (सुसाइड प्लांट) भी कहते हैं.
कितने दिन रहता है दर्द?
7 / 7रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पौधे का दर्द कुछ घंटे में ठीक नहीं होता, बल्कि ये कई दिन, हफ्तों या महीनों तक बना रहता है और व्यक्ति तो परेशान करता रहता है. सुई वाले हिस्से पर जब पानी पड़ता है या हवा लगता है, तो दर्द तेज हो जाता है. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.


















