ऑक्टोपस ही नहीं! इन जानवरों के भी होते हैं कई दिल, शरीर की ये खासियत कर देगी हैरान
क्या आप जानते दुनिया के उन जीवों के बारे में, जिनके पास एक से ज्यादा दिल होते हैं? आइए जानते हैं इस स्टोरी में.

दुनिया में कई अजीब जीव रहते हैं, जिनमें कुछ अपने जहर के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ शिकार करने के लिए. लेकिन क्या आप जानते हैं कुदरत ने ऐसी चीजों को भी जन्म दिया है, जिनके पास एक ये दो नहीं बल्कि उससे ज्यादा दिल होते हैं.
हर इंसान के पास होता है एक दिल
2 / 7दिल शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जिसके बिना जिंदगी संभव नहीं है. आमतौर पर एक व्यक्ति और ज्यादातर जानवरों के पास एक ही दिल होता है, जो अगर धड़कना बंद कर दें, तो उसकी मौत हो जाती है.
एक से ज्यादा दिल वाली भी है जानवर
3 / 7आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि दुनिया में कई ऐसे जीव है, जिनके पास दिल सिर्फ एक नहीं है, बल्कि उससे ज्यादा पोते हैं. कुछ जीवों के बारे में आपने सुना होगा, लेकिन कुछ जीव ऐसे हैं, जिनका नाम शायद आप पहली बार सुने.
ऑक्टोपस
4 / 7आपको शायद जानकारी न हो, समुद्र में रहने वाले ऑक्टोपस के पास एक नहीं बल्कि तीन दिल होते हैं. इतना ही नहीं, ये जीव इतना खास है कि इसका खून लाल नहीं बल्कि नीला होता है.
हैगफिश
5 / 7हैगफिश एक ऐसी खास मछली है, जिसके पास एक या दो नहीं बल्कि 4 दिल होते हैं. इन दिल का काम इस मछली के अलग-अलग हिस्सों में खून को सप्लाई करना है.
केंचुआ
6 / 7अर्थवर्म यानी केंचुआ खाद को जैविक बनाने का काम करता है. आपको शायद जानकारी न हो, लेकिन इस जीव के पास 1 से ज्यादा दिल होते हैं.
स्किवड
7 / 7स्किवड पानी में रहने वाला एक जीव है, जो दिखने में एकदम ऑक्टोपस की तरह लगता है. इसके पास भी तीन दिल होते हैं, जिसके सहारे ये जीवन जीता है. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: आज भी आबाद हैं दुनिया के 5 सबसे पुराने शहर, इनमें एक भारत में भी; जानिए उसका नाम? अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.









