उम्र बढ़ने के साथ क्यों बढ़ती है पेट की चर्बी? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

उम्र बढ़ने के साथ पेट की चर्बी बढ़ना एक आम समस्या है, लेकिन इसके पीछे सिर्फ खानपान नहीं बल्कि हार्मोन, मेटाबॉलिज्म और लाइफस्टाइल जैसे कई कारण जिम्मेदार होते हैं. जानिए एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं.

Why Belly Fat Increases With Age
1 / 9
Credit: Social Media

विज्ञापन

उम्र के साथ क्यों बढ़ती है पेट की चर्बी?

उम्र के साथ क्यों बढ़ती है पेट की चर्बी?2 / 9

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर में कई बदलाव होते हैं और इसका सबसे बड़ा असर पेट पर दिखाई देता है. कई लोग कहते हैं कि वो पहले जैसा ही खाना खाते हैं, फिर भी पेट निकलने लगता है. इसके पीछे शरीर के अंदर होने वाले बदलाव जिम्मेदार होते हैं.

विज्ञापन

हार्मोन में बदलाव है बड़ी वजह

हार्मोन में बदलाव है बड़ी वजह 3 / 9

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, उम्र बढ़ने के साथ शरीर में हार्मोन का स्तर बदलता है.महिलाओं में एस्ट्रोजन कम होने लगता है, जबकि पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन घटता है. इससे शरीर में फैट जमा होने का पैटर्न बदल जाता है और चर्बी पेट के आसपास जमा होने लगती है.

धीमा पड़ जाता है मेटाबॉलिज्म

धीमा पड़ जाता है मेटाबॉलिज्म4 / 9

उम्र बढ़ने के साथ शरीर की कैलोरी जलाने की क्षमता कम हो जाती है. यानी आप पहले जितना खाते हैं, उतनी कैलोरी अब बर्न नहीं होती और फैट के रूप में जमा होने लगती है.

विज्ञापन

मांसपेशियां कम होने से बढ़ती है चर्बी

मांसपेशियां कम होने से बढ़ती है चर्बी5 / 9

बढ़ती उम्र में मांसपेशियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं. इससे शरीर की फैट बर्न करने की क्षमता घटती है और पेट के आसपास फैट तेजी से जमा होता है.

शरीर में बदल जाता है फैट जमा होने का तरीका

शरीर में बदल जाता है फैट जमा होने का तरीका6 / 9

रिसर्च बताती है कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर में फैट का शेयर बदल जाता है. पहले जहां फैट हाथ-पैरों में जमा होता था, वही बाद में पेट के आसपास इकट्ठा होने लगता है.

विज्ञापन

कम एक्टिव लाइफस्टाइल भी जिम्मेदार

कम एक्टिव लाइफस्टाइल भी जिम्मेदार7 / 9

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, लोग कम एक्टिव हो जाते हैं. एक्सरसाइज कम करने और ज्यादा बैठने की आदत से पेट की चर्बी तेजी से बढ़ती है. खराब डाइट और नींद की कमी भी इसे बढ़ाती है.

नई रिसर्च में सामने आई खास वजह

नई रिसर्च में सामने आई खास वजह8 / 9

हाल की रिसर्च में पाया गया है कि उम्र बढ़ने पर शरीर में कुछ खास सेल्स एक्टिव हो जाते हैं, जो तेजी से नए फैट सेल बनाते हैं. यही कारण है कि मिडल एज में पेट तेजी से निकलने लगता है.

विज्ञापन

पेट की चर्बी है बड़ी समस्या

पेट की चर्बी है बड़ी समस्या9 / 9

पेट की चर्बी सिर्फ बाहरी लुक नहीं बिगाड़ती, बल्कि ये अंदरूनी अंगों के आसपास जमा होकर दिल की बीमारी, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ाती है. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन