शरीर को फौलाद बना देती हैं प्रोटीन से भरपूर ये 10 देसी चीजें

What Are 10 Foods High In Protein: कौन सा भारतीय भोजन प्रोटीन से भरपूर है? यहां जानिए किन चीजों को डाइट का हिस्सा बनाने पर शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलता है.

Protein Rich Foods
1 / 11
Protein Rich Foods

Protein Rich Foods: प्रोटीन की जरूरत सिर्फ जिम जाने वाले लोगों को ही नहीं होती है बल्कि सभी को अपनी सेहत दुरुस्त रखने के लिए प्रोटीन का सेवन करना जरूरी होता है. प्रोटीन मसल्स को रिपेयर करता है, इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और यह वेट मैनेजमेंट में भी फायदेमंद होता है. लेकिन, ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता कि प्रोटीन की भरपूर मात्रा कैसे प्राप्त की जाए या क्या खाने पर शरीर को प्रोटीन मिलता है. ऐसे में यहां जानिए किन देसी फूड्स में भर-भरकर प्रोटीन होता है. इन चीजों को आप भी अपनी डाइट (Protein Rich Diet) का हिस्सा बना सकते हैं.

विज्ञापन

दालें

दालें 2 / 11

दालें प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर होती हैं. खासकर मूंग दाल, चना दाल, मसूर दाल, उड़द दाल और कुल्थी की दाल खाने पर प्रोटीन मिलता है.  

विज्ञापन

छोले

छोले 3 / 11

छोले प्रोटीन के भरपूर स्त्रोत होते हैं. इन्हें सब्जी, सलाद या हम्मस बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है. उबले छोले का सैंडविच हेल्दी प्रोटीन से भरपूर नाश्ता (Protein Rich Breakfast) होता है.

पनीर

पनीर 4 / 11

अपनी डाइट में आप पनीर को भी शामिल कर सकते हैं. पनीर में प्रोटीन के साथ ही कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है. इसे अलग-अलग डिशेज में डालकर खाया जा सकता है.

विज्ञापन

सोयाबीन

सोयाबीन 5 / 11

सोयाबीन या सोया से बना टोफू खाने पर शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलता है. एक कप सोयाबीन से शरीर को 28 ग्राम तक प्रोटीन आराम से मिल जाता है.

चिकन ब्रेस्ट

चिकन ब्रेस्ट 6 / 11

100 ग्राम चिकन ब्रेस्ट से 31 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है. चिकन ब्रेस्ट लो फैट प्रोटीन (Low Fat Protein) का बेहतरीन स्तोत है.

विज्ञापन

अंडे

अंडे 7 / 11

अंडे हाई क्वालिटी प्रोटीन (High Quality Protein) का स्त्रोत होते हैं. इन्हें नाश्ते में उबालकर, आमलेट बनाकर या भुजिया बनाकर खाया जा सकता है.

बादाम

बादाम 8 / 11

सूखे मेवों में बादाम प्रोटीन का खजाना होता है. बादाम को सादा खा सकते हैं या इसे स्मूदी या सलाद में डालकर भी खा सकते हैं.

विज्ञापन

किनोआ

किनोआ9 / 11

किनोआ प्लांट बेस्ड प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होता है. इसे खाने पर प्रोटीन के साथ ही शरीर को अच्छे अमीनो एसिड्स भी मिल जाते हैं.

दूध

दूध10 / 11

प्रोटीन पाने के लिए दूध पिया जा सकता है. इसमें अच्छा हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है. साथ ही, दूध से शरीर को खनिज और विटामिन की भी अच्छी मात्रा मिल जाती है.

विज्ञापन

मछली

मछली 11 / 11

गुड क्वालिटी प्रोटीन के लिए मछली खा सकते हैं. मछली में प्रोटीन के साथ ही खनिज, विटामिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की अच्छी मात्रा होती है.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन