आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच

ICC ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का आईसीसी ने ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया 16 सालों के बाद वनडे वर्ल्ड कप जीतना चाहती है. शुभमन गिल की टीम का शेड्यूल भी अब सामने आ गया है. टीम इंडिया का सफर 7 अक्टूबर को शुरू होगा.

Team India

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल (Pic Credit- ANI)

ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल अब सामने आ गया है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 को होने वाला है. वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को होने वाला है. सभी की नजरें इस टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया के ऊपर ही होने वाली है. भारतीय टीम इस मेगा टूर्नामेंट में अपना सफर 7 अक्टूबर 2027 को शुरू करने वाली है. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला है. 

विज्ञापन

7 अक्टूबर से शुरू होगा टीम इंडिया का सफर  

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 6-6 टीमों के 2 ग्रुप हैं. जहां पर ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर ए में टॉप पर रहने वाली टीम है. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला इस टूर्नामेंट 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाली है. वहीं उसके बाद दूसरा मुकाबला भारत का 10 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला है. इसी मुकाबले पर सभी भारतीय फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. 

विज्ञापन

ग्रुप स्टेज में 5 मुकाबले खेलने के बाद टीम इंडिया अगर सुपर 7 में पहुंचती है, तो वहां पर उन्हें कुल 6 मुकाबले खेलने को मिल सकते हैं. टीम इंडिया के ग्रुप में टीमों पर नजर डाले, तो अगर भारत ठीक-ठाक प्रदर्शन करके भी सुपर 7 में अपनी जगह बना सकता है. वहीं अगर टीम ने सुपर 7 में भी अच्छा प्रदर्शन किया, तो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में भी खेलती हुई नजर आ सकती है. 

यहां पर देखें टीम इंडिया का शेड्यूल

भारत के ग्रुप स्टेज मैच

तारीखमुकाबलावेन्यू
7 अक्टूबरभारत vs ऑस्ट्रेलिया केपटाउन
10 अक्टूबरभारत vs पाकिस्तान जोहान्सबर्ग
14 अक्टूबरभारत vs अफगानिस्तान त्श्वाने
17 अक्टूबरभारत vs क्वालीफायर Aब्लोमफोंटेन
24 अक्टूबरजिम्बाब्वे vs भारत विक्टोरिया फॉल्स

सुपर 7

तारीखमुकाबलास्थान
25 अक्टूबरA2 vs B3जोहान्सबर्ग
26 अक्टूबरB1 vs A3गेकेबेरा
27 अक्टूबरB2 vs AB4त्श्वाने
28 अक्टूबरA1 vs A2विक्टोरिया फॉल्स
29 अक्टूबरB1 vs B3कुगोम्पो सिटी
30 अक्टूबरA3 vs AB4विक्टोरिया फॉल्स
31 अक्टूबरB2 vs A1जोहान्सबर्ग
1 नवंबरA2 vs B1विक्टोरिया फॉल्स
2 नवंबरB3 vs AB4केपटाउन
3 नवंबरB2 vs A3डरबन
4 नवंबरA1 vs B1पार्ल
5 नवंबरA2 vs AB4डरबन
6 नवंबरB2 vs B3ब्लोमफोंटेन
7 नवंबरA1 vs A3केपटाउन
8 नवंबरB1 vs AB4डरबन
9 नवंबरB2 vs A2गेकेबेरा
10 नवंबरA3 vs B3ब्लोमफोंटेन
11 नवंबरA1 vs AB4गेकेबेरा
12 नवंबरB2 vs B1केपटाउन
13 नवंबरA2 vs A3ब्लोमफोंटेन
14 नवंबरA1 vs B3डरबन

ये भी पढ़ें: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने

विज्ञापन

नॉकआउट

तारीखमुकाबलास्थान
17 नवंबरसेमीफाइनल 1केपटाउन
18 नवंबरसेमीफाइनल 2त्श्वाने
21 नवंबरफाइनलजोहान्सबर्ग

ये भी पढ़ें: ODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ