फेफड़ों के अलावा धूम्रपान किन अन्य अंगों को प्रभावित करता है?

Smoking Effects On Body: आमतौर पर हमें लगता है कि धूम्रपान करने से फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है. लेकिन, फेफड़े ही नहीं बल्कि शरीर के ये 6 अन्य अंग भी धूम्रपान की वजह से डैमेज होते हैं.

Smoking Effects on Body
1 / 7
Smoking Effects on Body

Smoking Damages What Other Organs: धूम्रपान के नुकसानों की बात की जाती है तो लोगों के जहन में केवल फेफड़े ही आते हैं या कहें लोगों को लगता है कि धूम्रपान से सिर्फ फेफड़े ही प्रभावित होते हैं, जबकि यह पूरी तरह सच नहीं है. शरीर के ऐसे 6 अंग और हैं जो धूम्रपान के कारण खराब हो सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए धूम्रपान से शरीर के किन-किन अंगों को नुकसान पहुंचता है.

विज्ञापन

धूम्रपान का त्वचा पर असर

धूम्रपान का त्वचा पर असर 2 / 7

धूम्रपान करने पर त्वचा समय से पहले बूढ़ी हो सकती है. स्किन पर झुर्रियां और फाइन लाइंस नजर आने लगती हैं और 40 की उम्र में त्वचा 60 की दिख सकती है.

विज्ञापन

जोड़ों पर पड़ता है असर

जोड़ों पर पड़ता है असर 3 / 7

स्मोक करने वालों में जोड़ों की दिक्कतें ज्यादा देखी जाती हैं. इन लोगों के जोड़ों में दर्द और सूजन हो सकती है जिससे रियूमेटॉइड आर्थराइटिस का खतरा बढ़ता है.

आंखें खराब होती हैं

आंखें खराब होती हैं 4 / 7

धूम्रपान करने के कारण मैक्यूलर डिजनरेशन बढ़ता है. यह एक ऐसी कंडीशन है जिसमें आंखों की रोशनी धीमी पड़ने लगती है और व्यक्ति को पढ़ने, लिखने या दूसरे लोगों का चेहरा देखने में भी दिक्कत आने लगती है.

विज्ञापन

मसूड़ों पर धूम्रपान का प्रभाव

मसूड़ों पर धूम्रपान का प्रभाव 5 / 7

धूम्रपान करने वालों को मसूड़ों की दिक्कतें हो सकती हैं. धूम्रपान से मसूड़े नाजुक होने लगते हैं, मसूड़ों से खून बहता है, मुंह से बदबू आती है और मसूड़ों की दिक्कतों के कारण दांत ढीले पड़ने लगते हैं.

ब्रेन प्रॉब्लम्स बढ़ती हैं

ब्रेन प्रॉब्लम्स बढ़ती हैं 6 / 7

जो लोग स्मोक करते हैं उनमें ब्रेन स्ट्रोक आने की संभावना अन्य लोगों के मुकाबले 3 गुना ज्यादा होती है. धूम्रपान करने पर दिमाग की दिक्कतें बढ़ती हैं और फेशियल पैरालिसिस की संभावना बढ़ती है सो अलग.

विज्ञापन

पाचन से जुड़ी दिक्कतें

पाचन से जुड़ी दिक्कतें 7 / 7

धूम्रपान करना पाचन तंत्र को खराब कर सकता है. इससे कोलोन पॉलिप्स और पैनक्रियाज में सूजन जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं. धूम्रपान करने वालों में टाइप 2 डायबिटीज और लिवर की दिक्कतों का खतरा भी ज्यादा होता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन