शुगर कंट्रोल करनी है? तो आज ही डाइट से हटा दें ये 5 चीजें

Blood Sugar Control: शुगर की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि इसके होने की वजह कोई बड़ी बीमारी नहीं है, बल्कि हमारी रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें हैं जो धीरे-धीरे असर दिखाती हैं. इसलिए हमें सभी को परहेज करना चाहिए.

Blood Sugar Control
1 / 6
शुगर को कंट्रोल करने के टिप्स- Image Credit- Freepik

Sugar Control Karne Ke Liye Kya Kare:शुगर की समस्या बहुत तेजी से बढ़ रही है. कई रिसर्च के मुताबिक गलत खानपान, कम फिजिकल एक्टिविटी और स्ट्रेस इसके मुख्य कारण बनते जा रहे हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहे तो दवाइयों के साथ-साथ अपनी डाइट पर भी ध्यान दें और ऐसी चीजों से दूर रहें जिनसे शुगर लेवल बढ़ सकता है. अगर आप डायबिटीज से बचना चाहते हैं या पहले से शुगर के मरीज हैं तो आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजें जिन्हें छोड़कर आप शुगर को कंट्रोल में रख सकते हैं.  

विज्ञापन

मीठे चीजों से रहे दूर

मीठे चीजों से रहे दूर2 / 6

गर्मियों में प्यास लगे तो सादा पानी, नारियल पानी या नींबू पानी पिएं, क्योंकि सॉफ्ट ड्रिंक, पैकेज्ड जूस, कोल्ड ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक में बहुत ज्यादा मात्रा में शुगर होती है. इनका सेवन करने से ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है.

विज्ञापन

मैदा से बनी चीजों से करें परहेज

मैदा से बनी चीजों से करें परहेज 3 / 6

आप मैदा से बनी चीजें या सफेद ब्रेड से दूरी बनाएं. साथ ही, पिज्जा, बर्गर, बिस्किट और सफेद ब्रेड शरीर में जल्दी पच जाती हैं और इससे शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है. इनकी जगह आप मल्टीग्रेन आटा, ओट्स या ब्राउन ब्रेड का सेवन करें.

तली-भुनी चीजें ना खाएं

तली-भुनी चीजें ना खाएं 4 / 6

आपको समोसा, कचौरी, पकौड़े और फ्रेंच फ्राइज जैसी तली-भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए. इससे वजन बढ़ सकता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस भी प्रभावित हो सकता है.

विज्ञापन

ज्यादा मीठे फल का सेवन

ज्यादा मीठे फल का सेवन 5 / 6

फल सेहत के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन कुछ फलों में शुगर ज्यादा होती है- जैसे आम, चीकू, अंगूर और केला. ऐसे में आपको इन फलों से परहेज करना चाहिए और सीमित मात्रा में इनका सेवन करना चाहिए.

डेजर्ट से रहें दूर

डेजर्ट से रहें दूर6 / 6

अगर मीठा खाने का मन करे तो थोड़ा गुड़ खा लें और रसमलाई, गुलाब जामुन, केक, पेस्ट्री और चॉकलेट जैसी चीजों से बिल्कुल दूर रहें, क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन