गौतम गंभीर को युवराज सिंह की बड़ी सलाह, बताया वर्ल्ड कप 2027 जीतने का रास्ता

Yuvraj Singh: भारतीय टीम की निगाहें वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हुई हैं. भारत ने विश्व कप 2023 में फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन खिताबी मुकाबले को जीत नहीं पाई थी. अब युवराज सिंह ने गौतम गंभीर को वर्ल्ड कप 2027 जीतने का प्लान बताया है.

युवराज सिंह विराट कोहली के साथ/ Image Source: ANI

युवराज सिंह विराट कोहली के साथ/ Image Source: ANI

Yuvraj Singh: भारतीय वनडे टीम शानदार फॉर्म में है. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज को भारतीय टीम फिलहाल 2-0 से अपने नाम कर चुकी है. दूसरे मैच में भारत ने 406 रनों के विशाल लक्ष्य को आसानी के साथ हासिल कर लिया और पूरी दुनिया में अपना लोहा भी मनवाया. टीम इंडिया की नजरें अब वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हुई हैं. ऐसे में अब पूर्व दिग्गज और विश्व विजेता युवराज सिंह ने गौतम गंभीर को वर्ल्ड कप 2027 जीतने का रास्ता बताया है.

विज्ञापन

युवराज सिंह ने दी खास सलाह

आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. भारतीय टीम अक्टूबर 2027 में अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी. वहीं, 10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. अब युवराज सिंह की भी नजरें आगामी टूर्नामेंट पर टिकी हुई हैं. उन्होंने अब हेड कोच गौतम गंभीर को वर्ल्ड कप 2027 जीतने का रास्ता बताया है.

विज्ञापन

युवराज ने कहा कि विश्व कप 2027 से पहले टीम इंडिया में ज्यादा फेरबदल नहीं होना चाहिए. विश्व कप से एक साल पहले टीम को तैयार करना जरूरी है. क्योंकि हर पोजिशन पर अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत है. परिस्थियों के हिसाब से चलें और 16 से 20 खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर लें. विश्व कप से 1 महीने पहले ही टीम को साउथ अफ्रीका पहुंच जाना चाहिए. मौजूदा टीम को देखते हुए मुझे पूरा यकीन है कि भारत विश्व कप जीतेगा. युवी का मानना है कि अब भारतीय टीम में बड़े फेरबदल नहीं करने चाहिए और भारत को अपने खिलाड़ियों को अभी से ही तैयार करना चाहिए.

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हों या मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज, सभी खिलाड़ियों को अभी से ही भरपूर मौके मिलने चाहिए. खिलाड़ियों को अभी से ही बहुत आगे सोचने की जरूरत नहीं है. क्योंकि अगर आप अभी से ही विश्व कप जीतने के बारे में सोचोगे तो आपके ऊपर अभी से ही दबाव आ जाएगा.

टॉप ऑर्डर बल्लेबाज शानदार फॉर्म में

भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में शुभमन गिल दोहरा शतक लगा चुके हैं, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शतक जमा चुके हैं. रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ भी खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी, जबकि कोहली ने इस सीरीज में 2 अर्धशतक जमाए थे. भारतीय टीम के टॉप-3 बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ