कौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पर जताया भरोसा, बनाए गए अध्यक्ष

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के इस्तीफे से पहले प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर खींचतान की खबरें सामने आती रही थीं. पार्टी ने अब संगठन की कमान ऐसे नेता को सौंपी है, जिसकी पहचान राजनीति से पहले हॉकी के मैदान में बनी थी.

Pargat Singh

राजनीति से पहले हॉकी के मैदान में बनी थी परगट सिंह की पहचान. (Photo: ANI)

पंजाब कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है. कांग्रेस हाईकमान ने जालंधर कैंट से विधायक और पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. उनका नाम ऐसे समय पर सामने आया है, जब पार्टी राज्य में संगठनात्मक बदलाव के दौर से गुजर रही है और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. परगट सिंह को मिली इस नई जिम्मेदारी को पंजाब कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है.

विज्ञापन

कौन हैं परगट सिंह?

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के इस्तीफे से पहले प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर खींचतान की खबरें सामने आती रही थीं. पार्टी ने अब संगठन की कमान ऐसे नेता को सौंपी है, जिसकी पहचान राजनीति से पहले हॉकी के मैदान में बनी थी. आपको बता दें कि परगट सिंह का जन्म 5 मार्च 1965 को पंजाब के जालंधर जिले के मिठापुर में हुआ था. परगट सिंह भारतीय हॉकी टीम के प्रमुख डिफेंडर रह चुके हैं और टीम के पूर्व कप्तान भी. उन्होंने 1992 के बार्सिलोना और 1996 के अटलांटा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया. अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने के बाद भी वो खेल प्रशासन से जुड़े रहे और 1998 में भारतीय टीम के राष्ट्रीय कोच की जिम्मेदारी भी संभाली.

विज्ञापन

अकाली दल से शुरू हुई राजनीतिक पारी

खेल के क्षेत्र में परगट सिंह के योगदान को देखते हुए उन्हें 1989 में अर्जुन पुरस्कार और 1998 में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है. हॉकी से संन्यास के बाद परगट सिंह ने राजनीति में कदम रखा. उन्होंने जालंधर कैंट विधानसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर चुनाव लड़ा और विधायक बने. हालांकि, 2016 में उन्हें अकाली दल से निलंबित कर दिया गया. इसके बाद उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू और अन्य नेताओं के साथ मिलकर ‘आवाज-ए-पंजाब’ नाम का राजनीतिक मंच बनाया, बाद में वो कांग्रेस में शामिल हो गए.

विज्ञापन

जालंधर कैंट से विधायक हैं परगट सिंह

कांग्रेस में आने के बाद परगट सिंह जालंधर कैंट से विधायक बने रहे. 2021-22 में वह पंजाब की तत्कालीन चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में खेल एवं युवा मामले, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा और NRI मामलों से जुड़े मंत्री भी रहे. राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने परगट सिंह को प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है. आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें पार्टी को संगठित करने और प्रदेश इकाई में तालमेल बनाने की चुनौती होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ