पाकिस्तान क्रिकेट टीम/ Image Source: ANI

IND vs PAK Final: पाकिस्तान के 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल, भारत को करनी होगी खास तैयारी

पाकिस्तान के 5 खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. इन खिलाड़ियों के लिए भारत को खास प्लानिंग करनी पड़ेगी. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

India vs Pakistan: एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट फाइनल में 3 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच जीतने वाली टीम गोल्ड मेडल अपने नाम करेगी. भारतीय टीम गोल्ड मेडल की मजबूत दावेदार है. टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं. हालांकि पाकिस्तान टीम में भी 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं. इन खिलाड़ियों के खिलाफ भारत को खास तैयारी करनी होगी.

विज्ञापन

लिस्ट में पहला नाम कप्तान साहिबजादा फरहान का आता है. फरहान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भी अपनी शानदार बैटिंग से पाकिस्तान के लिए अहम भूमिका निभाई थी. ऐसे में फरहान के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों को प्लान बनाना होगा. लिस्ट में दूसरा नाम सैम अयूब का है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के पास मैच का पासा पलटने की काबिलियत है. इसके अलावा ऑलराउंडर माज सदाकत पर भी नजरें रहने वाली हैं.

विज्ञापन

वह भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अबरार अहमद भी भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकते हैं. उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का खासा अनुभव भी है. वहीं, मिडिल ऑर्डर में अब्दुल समद भी आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं और भारत का खेल बिगाड़ सकते हैं. इसलिए भारतीय टीम को इन खिलाड़ियों से सतर्क रहना होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ