Kalashtami Vrat 2026 Today: आज है मासिक कालाष्टमी व्रत, जानिए कालभैरव भगवान की पूजा विधि और आरती

Kalashtami Vrat 2026 Today: आज 3 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को मासिक कालाष्टमी व्रत मनाया जा रहा है. आज आश्विन माह का मासिक कालाष्टमी व्रत है. आज कालाष्टमी व्रत पर पूजा विधि और आरती के बारे में जानते हैं.

Kalashtami Vrat 2026 Today: आज है मासिक कालाष्टमी व्रत, जानिए कालभैरव भगवान की पूजा विधि और आरती

आज है मासिक कालाष्टमी व्रत (Photo Credit - AI)

Kalashtami Vrat 2026 Today: आज आश्विन माह का मासिक कालाष्टमी व्रत रखा जा रहा है. मासिक कालाष्टमी का व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है. आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 3 अक्टूबर की सुबह 7 बजकर 59 मिनट पर होगा. इसका समापन 4 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर होगा. ऐसे में कालाष्टमी व्रत के लिए शुभ मुहूर्त को देखते हुए कालाष्टमी व्रत आज 3 अक्टूबर को रखा जा रहा है.

विज्ञापन

कालाष्टमी व्रत पूजा मुहूर्त 2026 (Kalashtami Vrat Muhurat 2026)

कालाष्टमी व्रत के दिन शाम के समय की पूजा का महत्व होता है. आज कालाष्टमी पर शाम को 6 बजकर 5 मिनट से लेकर शाम को 6 बजकर 29 मिनट तक कालभैरव भगवान की पूजा कर सकते हैं. बता दें कि, कालाष्टमी के दिन भगवान शिव के रौद्र रूप कालभैरव भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है. आइये कालभैरव भगवान की पूजा विधि के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कालभैरव भगवान पूजा विधि (Kaal Bhairav Puja Vidhi)

आज कालाष्टमी के दिन सुबह उठने के बाद स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें. भगवान कालभैरव का स्मरण करते हुए व्रत और पूजा का संकल्प लें. शुभ मुहूर्त में गंगाजल से पूजा घर की सफाई करेंं और भगवान कालभैरव की प्रतिमा स्थापित करें. भगवान कालभैरव की प्रतिमा पर गंगाजल, दूध, दही, शहद और घी से अभिषेक करें. प्रतिमा के समक्ष दीप और धूप जलाएं. भगवान कालभैरव को काले तिल, काली उड़द और नीले रंग के पुष्प अर्पित करें. शाम के समय प्रदोष काल में या अर्धरात्रि के समय भगवान की पूजा करना शुभ माना जाता है. आप विधि विधान के साथ शाम के समय पूजा करें.

विज्ञापन

कालभैरव की आरती (Bhairav Baba Aarti Lyrics)

जय भैरव देवा, प्रभु जय भैरव देवा।
जय काली और गौर देवी कृत सेवा।।
प्रभु जय भैरव देवा।।
तुम्ही पाप उद्धारक दुःख सिंधु तारक।
भक्तों के सुख कारक भीषण वपु धारक।।
जय भैरव देवा।।
वाहन श्वान विराजत कर त्रिशूल धारी।
महिमा अमित तुम्हारी जय जय भयहारी।।
जय भैरव देवा।।

तुम बिन देवा, सेवा सफल नहीं होवे।
चौमुख दीपक दर्शन से सब दुःख खोवे ॥
जय भैरव देवा।।
तेल चटकी दधि मिश्रित भाषावाली तेरी।
कृपा कीजिये भैरवजी, करिए नहीं देरी।।
जय भैरव देवा।।
पांव घुंघरू बाजत अरु डमरू दमकावत।
बटुकनाथ बन बालक जल मन हरषावत।
जय भैरव देवा।।
कालभैरवजी की आरती जो कोई जन गावे।
कहे धरनी धर मानुष मनवांछित फल पावे।।
जय भैरव देवा।।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ