सुबह खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए? जान लीजिए वरना नुकसान हो सकता है
Khali Pet Kya Nahi Khana Chahiye: सुबह खाली पेट कुछ भी खाने की आदत बिल्कुल भी सही नहीं है, क्योंकि कुछ चीजें हेल्थ को काफी नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप इन चीजों से परहेज करें और अपने दिन की शुरुआत हेल्दी और पेट को राहत देने वाली चीजों से करें.

What Food Should Not Eat Empty Stomach: सुबह का समय हमारी सेहत के लिए बेहद अहम होता है. रातभर खाली रहने के बाद पेट संवेदनशील हो जाता है, इसलिए सुबह सबसे पहले क्या खाया जाए और क्या नहीं, यह जानना बहुत जरूरी है. कई लोग अनजाने में ऐसी चीजें खा लेते हैं जो शरीर को फायदा देने के बजाय नुकसान पहुंचा सकती हैं. आइए जानते हैं सुबह खाली पेट किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
चाय या कॉफी
2 / 6कई लोगों की सुबह चाय या कॉफी से ही शुरू होती है, लेकिन खाली पेट इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है. इससे एसिडिटी, गैस और जलन की समस्या हो सकती है.
खट्टे फल
3 / 6खाली पेट खट्टे फल खाने से पेट में एसिड बढ़ सकता है, जिससे गैस और जलन हो सकती है. अगर खाना हो तो इन्हें नाश्ते के बाद लें और मसालेदार चीजों को ज्यादा खाने से पेट खराब हो सकता है.
मसालेदार और तला-भुना खाना
4 / 6सुबह-सुबह भारी और मसालेदार खाना पेट पर ज्यादा दबाव डालता है, जिससे अपच और एसिडिटी हो सकती है. इसलिए सुबह के वक्त मसालेदार चीजें खाने से बचें.
ठंडे या कोल्ड ड्रिंक
5 / 6खाली पेट ठंडे पेय पीने से पाचन क्रिया धीमी हो सकती है और पेट में ऐंठन हो सकती है. हर दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करना बेहतर रहता है.
मीठी चीजें
6 / 6खाली पेट ज्यादा मीठा खाने से ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है, जिससे दिनभर थकान महसूस हो सकती है. अगर आप सुबह बहुत ज्यादा मीठा खा लेंगे तो पूरे दिन सुस्त रहना पड़ेगा.



















