पागल कुत्ते की पहचान कैसे करें? इन 5 हरकतों वाले कुत्तों से बना लें दूरी; इनके चाटने से भी जा सकती है जान
आजकल आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है. सामान्य कुत्ता काटना जितना खतरनाक है, उससे कहीं ज्यादा जानलेवा है रेबीज से संक्रमित कुत्ते का हमला. रेबीज एक ऐसी बीमारी है जिसका संक्रमण फैलने के बाद मौत निश्चित है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेबीज वाले कुत्ते को उसकी हरकतों से पहचाना जा सकता है? रेबीज ग्रस्त कुत्तों की ऐसी 5 निशानियां हैं, जिन्हें देखते ही आपको और आपके बच्चों को तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए.

अजीब तरह से सिर हिलाना
2 / 7यदि कोई कुत्ता लगातार अपना सिर ऊपर-नीचे कर रहा है, तो ये रेबीज का एक प्रमुख लक्षण है, ऐसे कुत्ते के पास भूलकर भी न जाएं.
आवाज और चाल में बदलाव
3 / 7ठीक से न चल पाना, बहुत ज्यादा सुस्ती दिखना या सामान्य रूप से भोंकने के बजाय अजीब आवाजें निकालना रेबीज के पुख्ता लक्षण हैं. ऐसा कुत्ता कहीं भी मुंह मार सकता है.
रोशनी और शोर से चिढ़ना
4 / 7रेबीज से ग्रस्त कुत्ता रोशनी या तेज आवाज के प्रति असामान्य व्यवहार करता है और अचानक हिंसक हो सकता है.
गोल-गोल घूमना
5 / 7कोई कुत्ता बार-बार एक ही जगह गोल-गोल घूम रहा है और वह दुबला पतला भी हो. तो उसे देखकर ये बिल्कुल ना समझिए कि वो खेल रहा बल्कि वह रेबीज से पीड़ित हो सकता है.
मुंह से लार टपकना
6 / 7अगर कुत्ते का मुंह काफी देर तक खुला रहे और उससे लगातार लार या झाग टपकता दिखे, तो यह सीधा संकेत है कि वह कुत्ता संक्रमित है और कभी भी हमला कर सकता है.
कुत्ता काट ले तो क्या करें?
7 / 7अगर कुत्ता काट ले या पंजा मार दे, तो उस जगह को तुरंत 15 मिनट तक साबुन और बहते पानी से धोएं. इसके बाद बिना देरी किए डॉक्टर के पास जाकर रेबीज वैक्सीन का पूरा कोर्स शुरू करें.