रात में नींद ना आने के क्या कारण हैं? जानिए इसके पीछे की 5 असली वजहें
Neend Na Aane Ki Bimari: नींद ना आना आदत नहीं, बल्कि एक बीमारी है जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि लगातार ना सोने का असर इंसान की हेल्थ पर पड़ता है. इसलिए सही वक्त पर कारणों को समझ लेना चाहिए, ताकि आगे चलकर कोई बड़ी बीमारी ना पाए.

Neend Kis Bimari Ki Kami Se Nahi Aati: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद ना आना एक आम समस्या बन गई है. कई लोग घंटों बिस्तर पर लेटे रहते हैं, लेकिन नींद नहीं आती है. हालांकि, इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. ऐसा इसलिए क्योंकि सोना बहुत जरूरी है जो शरीर को सुकून देने का काम करता है. अगर शरीर को आराम नहीं मिलता तो कई तरह की परेशानियां होने लगती है. यह समस्या धीरे-धीरे सेहत पर गहरा गंभीर असर डालती है. आइए जानते हैं नींद ना आने के पीछे की 5 असली वजहें क्या हैं.
ज्यादा तनाव और चिंता
2 / 6स्ट्रेस नींद का दुश्मन है, जिससे नींद नहीं आती. अगर दिमाग में लगातार चलने वाले विचार आएंगे या पर्सनल लाइफ की टेंशन रहेगी नींद आने में दिक्कत होने लगेगी.
मोबाइल और स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल
3 / 6सोने से पहले फोन या लैपटॉप का उपयोग करना नींद को प्रभावित करता है. अपनी इस आदत को सुधारें, ताकि ब्लू लाइट मेलाटोनिन हार्मोन को कम किया जा सके.
गलत लाइफस्टाइल
4 / 6अनियमित दिनचर्या भी नींद खराब करती है. देर रात सोने या उठने की वजह से परेशानी हो सकती है. आप एक नियमित लाइफस्टाइल को अपनाएं और रोजाना एक्सरसाइज करें.
कैफीन और जंक फूड का सेवन
5 / 6ज्यादा चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक लेने से नींद पर असर पड़ता है. जंक फूड पाचन को प्रभावित करता है, जिससे रात में बेचैनी होती है.
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं
6 / 6कुछ मेडिकल कंडीशंस भी नींद में कमी पैदा कर सकती है जैसे हार्मोनल बदलाव, दर्द या सांस से जुड़ी समस्याएं और डिप्रेशन या एंग्जायटी लेने की आदत भी नींद के सर्कल को बिगाड़ सकते हैं.



















