PCOD होने पर शरीर पर कैसे लक्षण नजर आते हैं? | PCOD Symptoms In Hindi
PCOD Ke Lakshan: पीसीओडी एक हार्मोन समस्या है. यह लड़कियों को होती है और प्रजनन संबंधी दिक्कतों का कारण बनती है. इससे मेटाबॉलिज्म और त्वचा भी प्रभावित होते हैं. ऐसे में यहां जानिए PCOD होने पर कैसे पता चलता है.

PCOD Symptoms: पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज यानी PCOD एक हार्मोनल डिसोर्डर है जो लड़कियों को होता है. पीसीओडी होने पर ओवरीज इम्मेच्योर एग्स रिलीज करती हैं जिससे ओवरी में सिस्ट बनने लगते हैं. यह समस्या लाइफस्टाइल, जेनेटिक्स या इर्रेग्यूलर पीरियड्स और वजन बढ़ने से हो सकती है. ऐसे में यहां जानिए PCOD होने पर लड़कियों के शरीर में कौन से बदलाव होने लगते हैं जिनसे पहचाना जा सकता है कि PCOD हो गया है. पीसीओडी के लक्षण कुछ ऐसे नजर आते हैं -
पीरिड्स का अनियमित हो जाना
2 / 7PCOD में पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं. कई बार पीरियड्स समय से पहले ही आ जाते हैं तो कभी डेट निकल जाने के बाद आते हैं. कुछ मामलों में पीरियड्स 1-2 महीने तक होते ही नहीं हैं और कुछ लड़कियों को पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग होने लगती है.
चेहरे पर अनचाहे बाल निकलना
3 / 7पीसीओडी से परेशान लड़कियों के चेहरे पर अनचाहे बाल निकलने लगते हैं. ये बाल ज्यादातर ठुड्डी पर निकलते हैं. ऐसा शरीर में एंड्रोजन हार्मोन के बढ़ने से होता है.
चेहरे पर दाने निकलना
4 / 7त्वचा जरूरत से ज्यादा ऑयली हो जाती है जिससे चेहरे पर मुहांसे और दाने निकलने लगते हैं. यह एक्ने जिद्दी होते हैं और जल्दी ठीक नहीं होते हैं.
वजन का बढ़ना
5 / 7PCOD में वजन तेजी से बढ़ने लगता है और लड़कियों के लिए इस वजन को कम करना मुश्किल हो जाता है. ऐसा वजन के इंसुलिन रेजिस्टेंस से जुड़े होने के चलते होता है.
बाल पतले होने लगते हैं
6 / 7पीसीओडी में बालों के झड़ने और पतले होने की समस्या भी देखी जाती है. लड़कियों के बाल इस दौरान पुरुष पैटर्न गंजेपन की तरह कम होने लगते हैं.
मूड स्विंग्स होना
7 / 7हर समय मूड खराब रहना, चिड़चिड़ापन या उदासी होना और शरीर में थकान महसूस होना पीसीओडी का लक्षण हो सकता है.



















