वैभव सूर्यवंशी को लेकर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है…

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. अभिषेक ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपनी उम्र के दूसरे बच्चों से काफी ज्यादा स्मार्ट और प्रोफेशनल हैं.

Abhishek Sharma- Vaibhav Sooryavanshi

अभिषेक शर्मा ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ (PIC Credit - ANI)

Abhishek Sharma on Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पारी की शुरुआत करते नजर आए थे. अभिषेक और वैभव ने एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. अब अभिषेक ने अपने साथी खिलाड़ी वैभव की जमकर तारीफ की है. उन्होंने वैभव की मानसिक मजबूती और क्रिकेट को लेकर उनकी समझ की सराहना करते हुए कहा कि वह अपनी उम्र के दूसरे बच्चों से काफी ज्यादा स्मार्ट और प्रोफेशनल हैं. उनके मुताबिक, वैभव बड़े मुकाबलों के दबाव को भी बेहद आसानी से संभाल रहे हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

अभिषेक शर्मा ने जियोस्टार से बातचीत में वैभव सूर्यवंशी को बेहद स्मार्ट खिलाड़ी बताया है. अभिषेक ने कहा, “वैभव बहुत स्मार्ट है. वह हमारी तरह नहीं है, जैसे हम 15 साल की उम्र में थे. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि वह पिछले 2-3 साल से लगातार क्रिकेट के माहौल में रहा है.” अभिषेक ने आगे कहा कि वैभव अपने खेल को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं और उन्हें पता है कि टीम उनसे क्या चाहती है. ड्रेसिंग रूम में भी उनकी बॉडी लैंग्वेज और बातचीत का अंदाज किसी अनुभवी खिलाड़ी जैसा नजर आता है.

विज्ञापन

‘हम सभी उसे सहज महसूस कराने की कोशिश करते हैं’

26 वर्षीय अभिषेक शर्मा ने बताया कि टीम के सभी खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को सहज महसूस कराने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा कि टीम के साथी जानते हैं कि वैभव ने अब तक क्या हासिल किया है और वह टीम में अपनी जगह के पूरी तरह हकदार हैं. अभिषेक ने कहा, “मुझे लगता है कि यह मेरा भी कर्तव्य है कि मैं उसे महसूस कराऊं कि हम सभी उसके बड़े भाई की तरह उसके साथ हैं. उसे बस खेल का आनंद लेना है, अपना सर्वश्रेष्ठ देना है और जब भी मौका मिले, टीम को मैच जिताना है.”

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा की हुई छुट्टी

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में मनवाया लोहा

वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में आईपीएल, घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से धमाल मचाया है. वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया और अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया. वैभव अब तक कुल 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 186.36 के स्ट्राइक रेट से 186.36 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी जड़े. बिहार के युवा क्रिकेटर ने एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मुकाबले में भी अपने आक्रामक अंदाज से प्रभावित किया. साथ ही वैभव एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बने.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ