शुगर लो होने पर कैसे पता चलता है और Blood Sugar कम होने पर क्या खाना चाहिए, जानें यहां

Low Blood Sugar Ke Lakshan: जिस तरह ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ जाने पर दिक्कत होती है उसी तरह ब्लड शुगर कम होने पर व्यक्ति की तबीयत बिगड़ जाती है. ऐसे में यहां जानिए ब्लड शुगर बहुत ज्यादा कम हो जाने पर कैसे पता चलता है और क्या किया जा सकता है.

Low Blood Sugar Symptoms In Hindi
1 / 7
Low Blood Sugar Symptoms In Hindi

Low Blood Sugar Treatment: ब्लड शुगर लो होने यानी कम होने को हाइपोग्लाइसीमिया कहते हैं. इस कंडीशन में ब्लड ग्लूकोज लेवल (Blood Glucose Levels) स्टैंडर्ड रेंज से कही ज्यादा कम हो जाता है. ग्लूकोज शरीर का एनर्जी स्त्रोत है और अगर यह जरूरत से ज्यादा कम हो जाए तो तबीयत बिगड़ जाती है. इसीलिए हाइपोग्लाइसीमिया में तुरंत एक्शन लेना जरूरी होता है. लोगों को लगता है कि सिर्फ डायबिटीज के मरीज ही हाइपोग्लाइसीमिया के शिकार होते हैं जबकि किसी का भी ब्लड शुगर लेवल अचानक से गिर सकता है. ऐसे में यहां जानिए ब्लड शुगर कम होने के क्या लक्षण (Low Blood Sugar Symptoms) हैं और लो ब्लड शुगर में तुरंत क्या खाने पर आराम मिल सकता है.

विज्ञापन

लो ब्लड शुगर के आम लक्षण

लो ब्लड शुगर के आम लक्षण 2 / 7

ब्लड शुगर कम होने पर शरीर में कुछ आम से लक्षण नजर आ सकते हैं. हाथ-पैरों में कंपन हो सकता है, दिल की धड़कनें तेज हो सकती हैं, सिर घूमने लगता है, कमजोरी हो जाती है, सिरदर्द करता है और एकदम से भूख बढ़ सकती है.

विज्ञापन

इमोशनल लक्षण भी दिखते हैं

इमोशनल लक्षण भी दिखते हैं 3 / 7

लो ब्लड शुगर में व्यक्ति को एंजाइटी हो सकती है, नर्वस महसूस होता है, इरिटेटेड लगता है, कंफ्यूजन होती है और किसी भी काम में फोकस करने में दिक्कत आने लगती है.

सेंसरी लक्षण कुछ ऐसे नजर आते हैं

सेंसरी लक्षण कुछ ऐसे नजर आते हैं 4 / 7

होंठ, जीभ और गालों में झनझनाहट महसूस होना और इनका सुन्न हो जाना ब्लड शुगर कम होने के लक्षणों में शामिल है.

विज्ञापन

लो ब्लड शुगर के खतरनाक लक्षण

लो ब्लड शुगर के खतरनाक लक्षण 5 / 7

ब्लड शुगर जरूरत से ज्यादा कम हो जाने पर कुछ ऐसे लक्षण नजर आते हैं जिन्हें खतरनाक माना जाता है, जैसे कंफ्यूजन हो जाना, व्यवहार का बदल जाना, धुंधला नजर आना, एक-साथ दो चीजें दिखना, कमजोरी आना, बेहोशी हो जाना और दौरा पड़ना.

सोते समय भी दिखते हैं लक्षण

सोते समय भी दिखते हैं लक्षण 6 / 7

रात के समय नींद लेने में दिक्कत होती है, बुरे सपने आ सकते हैं, पजामा या चादर पर पसीना नजर आता है और उठते ही सिर घूमने लगता है.

विज्ञापन

लो ब्लड शुगर में क्या खाना चाहिए

लो ब्लड शुगर में क्या खाना चाहिए 7 / 7

ब्लड शुगर अचानक से कम हो जाए तो कोई कैंडी ली जा सकती है जिसमें कार्बोहाइड्रेट होता है. 15 ग्राम कैंडी खाने पर ब्लड शुगर लेवल्स सामान्य होने लगते हैं. इसके अलावा, ताजा फल, ड्राइड फल, फलों का जूस या शहद का सेवन किया जा सकता है. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन